फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand seven district in danger due to heavy rain 

खतरे में उत्तराखंड के सात जिले, मौसम विभाग ने जारी किया 36 घंटे भारी बारिश का अलर्ट

Sat, 23 Sep 2017 08:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून  
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून   Updated Sat, 23 Sep 2017 08:08 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand seven district in danger due to heavy rain 

उत्तराखंड के सात ज‌िलों में मौसम व‌िभाग ने अगले 36 घंटे भारी बारिश का अलर्ट जारी क‌िया है। इसके चलते व‌िशेष रूप से पहाड़ी ज‌िलों में भूस्‍खलन का खतरा पैदा हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, कुमाऊं के चार और गढ़वाल के तीन जिलों में भारी से बेहद भारी बारिश हो सकती है। वहीं, प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी बारिश की आशंका जताई गई है।

विज्ञापन


शुक्रवार को जारी बुलेटिन में मौसम विभाग ने कुमाऊं के नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, पिथौरागढ़, चंपावत और गढ़वाल के पौड़ी, हरिद्वार एवं देहरादून में अगले 36 घंटे के दौरान बारिश की चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन
Trending Videos

मानसून सीजन की बारिश बाकी

Uttarakhand seven district in danger due to heavy rain 

मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि इन जिलों के ज्यादातर स्थानों पर भारी से बेहद भारी बारिश हो सकती है। वहीं, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी और उत्तरकाशी में भी बारिश होगी। विभागीय रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में ऊखीमठ में 60, कोटद्वार, लैंसडौन में 40-40, रुद्रप्रयाग, बड़कोट और जखोली में 30-30 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई।

मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि मानसून की विदाई से पहले प्रदेश में कई दौर की बारिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि सामान्य तौर पर प्रदेश से मानसून की विदाई सितंबर अंत या अक्तूबर शुरू में होती है। अगले 36 घंटे में बारिश के बाद कुछ और समय बारिश का मौसम बना रह सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed