फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Setu Commission will prepare a vision document till 2050 Golden Jubilee

Uttarakhand: गोल्डन जुबली 2050 तक का विजन डाक्यूमेंट बनाएगा सेतु आयोग, पहली बैठक में शामिल हुए सीएम धामी

Mon, 07 Apr 2025 08:03 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 07 Apr 2025 08:03 PM IST
सार

सीएम धामी ने कहा कि आगामी 25 सालों में राज्य के सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय विकास के लिए सुनियोजित प्लान बनाकर उसका क्रियान्वयन किया जाए।

विज्ञापन
Uttarakhand Setu Commission will prepare a vision document till 2050 Golden Jubilee
बैठक में सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेतु आयोग उत्तराखंड की गोल्डन जुबली 2050 तक का दृष्टि पत्र (विजन डाक्यूमेंट) बनाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आयोग से दृष्टि पत्र बनाने की अपेक्षा की है। उन्होंने आयोग के विषय विशेषज्ञों को सुझाव दिया कि वे राज्य में अलग-अलग क्षेत्रों में संभावनाओं के बारे में ऐसी संक्षिप्त रिपोर्ट तैयार करें, जो विभागों को आगे काम करने के लिए सही दिशा दिखा सके।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री सोमवार को राज्य सचिवालय में सेतु आयोग की नीतिगत निकाय की पहली बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आगामी 25 सालों में राज्य के सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय विकास के लिए सुनियोजित प्लान बनाकर उसका क्रियान्वयन किया जाए। प्रवासी उत्तराखंडियों को राज्य की विकास यात्रा से जोड़ने और निवेश के लिए उन्हें प्रेरित करने की दिशा में भी काम हो। आयोग विभागों की नीतियों का विस्तृत विश्लेषण करें और विभागों के कार्यों को बेहतर क्रियान्वयन के लिए सहयोग दे। सीएम ने कहा कि राज्य को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए सेतु आयोग का महत्वपूर्ण योगदान होगा। आयोग दो वर्ष की अल्पकालिक, 10 वर्ष की मध्यकालिक और 25 वर्ष की दीर्घकालिक योजना बनाए। साथ ही उनके क्रियान्वयन और अनुश्रवण पर विशेष ध्यान दे। उन्होंने राज्य में बागवानी और डेरी क्षेत्र की संभावनाओं के दोहन पर जोर दिया। कहा कि युवाओं के कौशल विकास और आधुनिक प्रशिक्षण की दिशा में कार्य होना चाहिए।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप व्यावहारिक नीति लागू करने से उसके प्रभावी नतीजे प्राप्त हो रहे हैं। सीएम छात्रवृत्ति योजना लागू होने के बाद विद्यालयों में छात्रों की संख्या बढ़ी है। बेहतर स्वास्थ्य योजनाओं से स्वास्थ्य सुविधाओं में अनेक सुधार हुए हैं। संस्थागत प्रसव में तेजी से वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: सीएम धामी के सभी डीएम को निर्देश, पेयजल आपूर्ति और जंगल की आग के नियंत्रण पर दें विशेष जोर


कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राज्य में कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों के उत्पादों की मार्केटिंग बेहतर हो सके। इसके लिए सप्लाई चैन के साथ ही स्थानीय स्तर पर क्लस्टर खेती को और अधिक प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है।

सेतु आयोग के उपाध्यक्ष राजशेखर जोशी ने आयोग ने कहा कि टाटा ट्रस्ट, बिल गेट्स फाउंडेशन, नैस्कॉम, आई टी सी, महिंद्रा जैसी संस्थाओं के साथ मिलकर कृषि, उच्च शिक्षा, पशुपालन, स्वास्थ्य, उद्योग, कौशल विकास, आई टी व अन्य क्षेत्रों में कार्य किया जाएगा। मुख्य कार्यकारी अधिकारी शत्रुघ्न सिंह ने कहा कि एक माह के भीतर आयोग के कार्यों के आउटपुट राज्य के भीतर देखने को मिलेंगे। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, प्रमुख सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, सचिव शैलेश बगोली, दिलीप जावलकर, सलाहकार वित्त हनुमंत पंत, अनुश्रवण एवं मूल्यांकन विशाल पराशर, सामाजिक कल्याण भावना सहित आयोग के सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed