Uttarakhand: सीएम धामी के सभी डीएम को निर्देश, पेयजल आपूर्ति और जंगल की आग के नियंत्रण पर दें विशेष जोर
Uttarakhand News: सीएम ने कहा कि श्रद्धालुओं को चारधाम यात्रा में हर संभवन मदद मिल सके इस पर विशेष ध्यान दें। साथ ही जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण भी करें।
विस्तार
सीएम धामी ने आज प्रदेश क सभी जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। इस दौरान उन्होंने सभी को निर्देश दिए कि वे अपने जनपदों में पब्लिक सर्विस डिलीवरी, सड़कों को गड्ढा मुक्त करने, पेयजल आपूर्ति बनाए रखने और वन अग्नि पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विशेष ध्यान दें। कहा कि सड़क निर्माण व मरम्मत, बिजली और पानी की आपूर्ति पर लगातार निगरानी भी रखें।
सीएम ने जन समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने और 1905 और 1064 जैसे पोर्टलों पर प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने के भी दिए दिए। कहा कि श्रद्धालुओं को चारधाम यात्रा में हर संभवन मदद मिल सके इस पर विशेष ध्यान दें।
Chardham Yatra: बदरीनाथ-केदारनाथ में नहीं बना सकेंगे वीडियो और रील, मंदिर के 30 मीटर के दायरे में मोबाइल बैन
साथ ही अवैध अतिक्रमण, अवैध मदरसों पर विशेष अभियान चलाने, सभी विभागीय कार्यों की मॉनिटरिंग, सत्यापन अभियान में तेजी लाने और स्थानीय प्रशासन के साथ तालमेल बढ़ाने के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
प्रातः कालीन बैठक के दौरान प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को सड़क निर्माण व मरम्मत, बिजली और पानी की आपूर्ति पर लगातार निगरानी रखने और इसके दृष्टिगत सुधारात्मक कार्यवाही को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) April 7, 2025
साथ ही जनता से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने… pic.twitter.com/BvDpWKxS4O