फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand secretary reappointment dispute.

इंडियन ब्यूरोक्रेसी की 'पहेली' बने उत्तराखंड के मुख्य सचिव

Thu, 05 Nov 2015 01:52 PM IST
अजित सिंह राठी/ अमर उजाला, देहरादून
अजित सिंह राठी/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 05 Nov 2015 01:52 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand secretary reappointment dispute.

इंडियन ब्यूरोक्रेसी की एक नई हिस्ट्री लिखे जाने की तरफ बढ़ रही है। पोस्ट रिटायरमेंट, उत्तराखंड के सीएस के पद पर पुनर्नियुक्ति सही है या गलत, इस पर जिरह जारी है।

विज्ञापन


उत्तराखंड के मुख्यमंत्री अभी भी अपने निर्णय पर कायम है। बुधवार की सबसे दिलचस्प बात यह रही कि मुख्य सचिव के पद से जिस अफसर को हटाने के लिए केंद्र ने आदेश दिया, प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रगति कार्यक्रम के तहत उसी अफसर से बतौर मुख्य सचिव राज्य की योजनाओं के बारे में बात की।
विज्ञापन


नौकरशाही का बुधवार को पूरा दिन अजीब तरह की हलचल के बीच गुजरा। भ्रम की स्थिति बनी रही कि केंद्र का आदेश आने का बाद राकेश शर्मा मुख्य सचिव है कि नहीं। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि कोई किसी तरह के भ्रम में ना रहे। आज की तारीख में राकेश शर्मा मुख्य सचिव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमने कानूनों के तहत ही निर्णय लिया है। डीओपीटी कंट्रोलिंग अथॉरिटी है, हम अंतत: उसी के हुक्म की तामील करेंगे, लेकिन उससे पहले केंद्र से कुछ सवालों का जवाब चाहिए।

राजभवन ने अफसरों को तलब कर रिपोर्ट ली

uttarakhand secretary reappointment dispute.

जब राज्य ने शर्मा को सेवा विस्तार देने का प्रस्ताव भेजा उस पर अंतिम दिन तक हां या ना नहीं हुई, और पुनर्नियुक्ति करते ही एक ही दिन में खतोकिताबत का दौर शुरू हो गया। जब कर्नाटक व हरियाणा के मुख्य सचिव को सेवा विस्तार दिया तो हमारे साथ गैर जरूरी व्यवहार क्यों किया।

मगर, मजेदार पहलू यह रहा कि एक दिन पहले ही केंद्र ने मुख्य सचिव के पद से राकेश शर्मा को हटाने के लिए डीओपीटी ने कड़ी चिट्ठी राज्य को भेजी। चिट्ठी में कहा गया कि यह निर्णय अवैधानिक है, तत्काल योग्य अफसर की नियुक्ति सीएस के पद पर की जाए।

बुधवार को अफसरों से प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य से जुड़ी योजनाओं पर बात की। प्रगति कार्यक्रम के तहत पीएम ने सीएस से आधार कार्ड समेत कई मुद्दों पर बात की। अब इस सारे घटनाक्रम के बाद जब भी कोई नया निर्णय होगा, वह प्रदेश ही नहीं, देश की नौकरशाही के कारवां को भी नई दिशा देगा।

मुख्य सचिव के पद पर पुनर्नियुक्ति को लेकर राजभवन कृष्णकांत पॉल ने शासन के अफसरों को तलब कर निर्णय केपीछे के कानूनी पहलुओं की जानकारी ली।

माना जा रहा है कि केंद्र के इशारे के बाद राज्यपाल ने पहले मुख्य सचिव और कुछ समय बाद ही प्रमुख सचिव कार्मिक राधा रतूड़ी को तलब किया। क्योंकि आदेश उन्हीं के आदेश से जारी हुआ था। इसके बाद महामहिम ने पुनर्नियुक्ति के पीछे की कहानी को समझने की कोशिश की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed