{"_id":"62e8d2c9165b254dba02979f","slug":"uttarakhand-secretariat-service-cadre-employees-angry-over-grade-pay-downgrade","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: ग्रेडपे डाउनग्रेड करने पर सचिवालय सेवा संवर्ग के कर्मचारियों में उबाल, आम सभा आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: ग्रेडपे डाउनग्रेड करने पर सचिवालय सेवा संवर्ग के कर्मचारियों में उबाल, आम सभा आज
Tue, 02 Aug 2022 01:04 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 02 Aug 2022 01:04 PM IST
सार
सचिवालय संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी ने आह्वान किया है कि सभी सदस्य इस आम सभा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें। सभी संवर्गीय संघों के शीर्ष पदाधिकारियों से भी इसमें शामिल होने का आह्वान किया गया है।
विज्ञापन
कर्मचारियों में उबाल
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड सचिवालय सेवा संवर्ग के कर्मचारियों का ग्रेड-पे डाउनग्रेड करने पर कर्मचारियों में उबाल है। मंगलवार को सचिवालय संघ ने आम सभा बुलाई है। सभा में सचिवालय से जुड़े दूसरे संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
दरअसल, पिछले सप्ताह हुई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने सचिवालय सेवा संवर्ग के कर्मचारियों का ग्रेडपे डाउनग्रेड करने का निर्णय लिया था। इस पर पहले ही दिन से सचिवालय संघ ने आपत्ति जताई थी। धीरे-धीरे यह विरोध दूसरे कर्मचारी वर्ग में भी फैल गया है। सचिवालय संघ ने आक्रोश को देखते हुए मंगलवार को सुबह 11 बजे परिसर स्थित एटीएम चौक पर आम सभा बुलाई गई है।
विज्ञापन
सचिवालय संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी ने आह्वान किया है कि सभी सदस्य इस आम सभा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें। सभी संवर्गीय संघों के शीर्ष पदाधिकारियों से भी इसमें शामिल होने का आह्वान किया गया है। दूसरी ओर, सचिवालय समीक्षा अधिकारी संघ के अध्यक्ष जीतमणि पैन्यूली और महासचिव प्रमोद कुमार ने भी सचिवालय संघ की आम सभा को समर्थन दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने अपने सभी सदस्यों से आह्वान किया है कि वह इस आम सभा में हिस्सा लें। इस सभा से ही आगे की रणनीति तय की जाएगी। गौरतलब है कि इससे पूर्व सचिवालय संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वार्ता कर अपना विरोध जताया था।