फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand secretariat Employees on strike 

उत्तराखंड: धरने पर बैठे सचिवालय के कर्मचारी, 15 से सामूहिक अवकाश पर जाने की तैयारी

Tue, 09 Oct 2018 12:58 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 09 Oct 2018 12:58 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand secretariat Employees on strike 
सचिवालय में धरना देते कर्मचारी

मंगलवार से सचिवालय संघ ने लंबित मांगों के समर्थन आंदोलन शुरू कर दिया है। सुबह से ही सभी संवर्गों के कर्मचारी धरने पर बैठ गए हैं। 15 अक्टूबर से सभी कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। संघ ने अल्टीमेटम दिया है कि इसके बाद भी सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानी तो आंदोलन ओर तेज किया जाएगा। 

विज्ञापन


सचिवालय संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी और महासचिव राकेश जोशी ने बताया कि सभी संवर्गीय संघों की ओर से आंदोलन की रणनीति बनाने के लिए सचिवालय संघ को अधिकृत किया गया। आंदोलन का निर्णय लेने से पहले सचिवालय संघ ने संवाद के जरिये कार्मिकों की मांगों का समाधान का प्रयास किया है, लेकिन संघ को वार्ता के लिए समय न देने से ऐसा लगता है कि सरकार व शासन कार्मिकों की मांगों के प्रति गंभीर नहीं है। 
विज्ञापन


अब संघ ने निर्णय लिया है कि नौ और 12 अक्टूबर को सभी संवर्गीय कर्मचारी सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक सचिवालय परिसर में धरना देंगे। 15 अक्टूबर को सामूहिक अवकाश पर जाने की घोषणा की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं सचिवालय कार्मिकों की मांगें

-सभी रिक्त पदों पर डीपीसी करना।

-सचिवालय संवर्ग के पांच कार्मिकों की वरिष्ठता को लेकर जारी आदेश निरस्त करना।

-समीक्षा अधिकारी व अपर निजी सचिव को 5400 ग्रेड वेतन।

-सचिवालय सेवा के लिए सृजित अपर सचिव पदों को यथावत रखना।

-सचिवालय परिचारक व रक्षकों को पूर्व सेवा के अनुसार एसीपी का लाभ।

-संविदा पर कार्यरत वाहन चालकों का नियमितीकरण।

-सचिवालय में अग्निशमन दल का गठन। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed