फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand scorched by heat, three-year record broken in Haridwar

Uttarakhand Weather : गर्मी से तपा उत्तराखंड, हरिद्वार में टूटा तीन साल का रिकॉर्ड, मसूरी भी लाल

Wed, 08 Jun 2022 05:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 08 Jun 2022 05:51 AM IST
सार

मंगलवार को हरिद्वार प्रदेश में सबसे गर्म रहा, जहां 42.5 डिग्री तापमान रिकार्ड किया गया। वहीं राजधानी देहरादून में पारा 40.2 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं, गर्मी से पहाड़ों की रानी मसूरी भी तपने लगी है।

विज्ञापन
Uttarakhand scorched by heat, three-year record broken in Haridwar
demo pic... - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पाकिस्तान से उत्तराखंड पहुंच रही गर्म हवाओं से उत्तराखंड तप रहा है। मंगलवार को हरिद्वार प्रदेश में सबसे गर्म रहा, जहां 42.5 डिग्री तापमान रिकार्ड किया गया। वहीं राजधानी देहरादून में पारा 40.2 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं, गर्मी से पहाड़ों की रानी मसूरी भी तपने लगी है। यहां अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री रहा। दिन के तापमान में बढ़ोतरी के चलते माल रोड और अन्य पर्यटक स्थलों में कम संख्या में पर्यटक घूमते नजर आ रहे।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे में मैदान से लेकर पहाड़ तक जबरदस्त गर्मी रहेगी। इसके लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। साथ ही कुछ दिनों तक राजधानी दून के साथ ही मैदान से लेकर पहाड़ तक गर्म हवाएं चलने की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह का कहना है कि पंद्रह जून तक गर्मी से बहुत अधिक राहत की उम्मीद नहीं है। ब्यूरो
विज्ञापन


nहरिद्वार : जून के पहले हफ्ते में रिकॉर्ड गर्मी : बीते तीन सालों में जून माह के पहले सप्ताह में मंगलवार को 42.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया। यह तापमान पिछले तीन सालों में जून के पहले सप्ताह में सर्वाधिक है। 2020 में 39 और 2021 में 37 डिग्री पारा रिकार्ड हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

nतीन साल बाद मंगलवार को सबसे गर्म रहा शिमला : शिमला में तीन साल बाद मंगलवार सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड हुआ। वर्ष 2019 सबसे अधिक तापमान 30.5 डिग्री दर्ज हुआ था। जबकि मंगलवार को 29.4 डिग्री दर्ज हुआ। 

पहाड़ों की रानी मसूरी भी तपी 

पहाड़ों की रानी मसूरी भी अबकी बदले मौसम की मार से सहमी नजर आ रही है। यहां घूमने आने वाले पर्यटक भी दिन की गर्मी के चलते होटलों से बाहर निकलने में परहेज कर रहे हैं। पर्यटकों संग आम शहरी भी ऐसे मौसम को देखकर भौचक हैं। सभी का कहना है कि ऐसा इससे पहले फिलहाल कभी नहीं हुआ कि मसूरी इतनी गर्म रही हो।

मौसम विभाग का कहना है कि मसूरी, कैंपटी में पिछले एक सप्ताह से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक, फिलहाल मौसम में कोई खास परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा। दिन के तापमान में बढ़ोतरी के चलते माल रोड और अन्य पर्यटक स्थलों में कम संख्या में पर्यटक घूमते नजर आ रहे। मसूरी में दिन में हो रही गर्मी से होटलों से कम ही पर्यटक बाहर निकल रहे, लेकिन कैंपटी में पर्यटक ठंडे पानी के साथ मस्ती करते नजर आ रहे। बड़ी संख्या में पर्यटक कैंपटी फॉल पहुंचे और ठंडे पानी का लुत्फ उठाया।



मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि आने वाले एक सप्ताह में मौसम में कोई खास बदलाव नहीं आएगा। इस सप्ताह मसूरी में मौसम साफ रहने वाला है। हो सकता है कि मसूरी में 12 या 13 जून को कुछ हल्की हवा और बारिश हो, लेकिन कुछ राहत मिलने की संभावना कम ही है। मसूरी में पिछले साल जून के प्रथम सप्ताह में बारिश और ओलावृष्टि भी हुई थी, लेकिन अबकी मौसम की बेरुखी भारी पड़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed