फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Uttarakhand School 321 teachers and principals found absent from schools on the very first day

स्कूल खुले-शिक्षक गायब: उत्तराखंड के 508 विद्यालयों का औचक निरीक्षण, 321 टीचर और प्रधानाचार्य मिले गैरहाजिर

Sun, 02 Jul 2023 06:53 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 02 Jul 2023 06:53 AM IST
सार

निरीक्षण के दौरान अल्मोड़ा जिले में सबसे अधिक 39 सहायक अध्यापक अनुपस्थित मिले। जबकि पौड़ी में 32 सहायक अध्यापक निरीक्षण के दौरान स्कूल में नहीं मिले। शिक्षा निदेशक के मुताबिक उन्होंने 10 एवं अपर निदेशक माध्यमिक ने दो स्कूलों का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
Uttarakhand School 321 teachers and principals found absent from schools on the very first day
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

गर्मियों की छुट्टी के बाद शनिवार से स्कूल खुल गए हैं, लेकिन पहले ही दिन प्रदेश भर के 508 से अधिक स्कूलों के औचक निरीक्षण में 321 शिक्षक और प्रधानाचार्य गायब मिले। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी ने कहा इन शिक्षकों का वेतन रोकने के निर्देश के साथ ही इनका जवाब तलब किया गया है। वहीं छात्र-छात्राएं भी बहुत कम संख्या में स्कूल पहुंचे।

विज्ञापन

शिक्षा निदेशक के मुताबिक स्कूलों के निरीक्षण के लिए विभाग की ओर से अलग-अलग टीमें बनाई गई थी। निरीक्षण के दौरान अल्मोड़ा जिले में सबसे अधिक 39 सहायक अध्यापक अनुपस्थित मिले। जबकि पौड़ी में 32 सहायक अध्यापक निरीक्षण के दौरान स्कूल में नहीं मिले।

विज्ञापन


देहरादून जिले में भी 18 से अधिक शिक्षक अनुपस्थित मिले
शिक्षा निदेशक के मुताबिक उन्होंने 10 एवं अपर निदेशक माध्यमिक ने दो स्कूलों का निरीक्षण किया। निदेशक ने कहा उनके निरीक्षण के दौरान दो सहायक अध्यापक और एक प्रवक्ता अनुपस्थित मिले। जबकि अपर निदेशक माध्यमिक को निरीक्षण के दौरान एक प्रधानाचार्य, दो प्रवक्ता और दो सहायक अध्यापक स्कूल में नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand : बारिश के चलते आदि कैलाश यात्रा पर फिलहाल रोक, पूर्णागिरि यात्रा पर रात में पाबंदी

चंपावत जिले में 11 स्कूलों के निरीक्षण में आठ सहायक अध्यापक, 10 प्रवक्ता, एक प्रधानाचार्य, अल्मोड़ा जिले के 82 स्कूलों के निरीक्षण में 39 सहायक अध्यापक, 11 प्रवक्ता और पांच प्रधानाचार्य, बागेश्वर में 23 स्कूलों के निरीक्षण में छह सहायक अध्यापक, तीन प्रवक्ता, एक प्रधानाचार्य, नैनीताल में 23 स्कूलों में छह सहायक अध्यापक, तीन प्रवक्ता, एक प्रधानाचार्य, ऊधमसिंह नगर जिले के 43 स्कूलों में 15 सहायक अध्यापक, 17 प्रवक्ता, दो प्रधानाचार्य, पिथौरागढ़ जिले के 20 स्कूलों में 16 सहायक अध्यापक, 12 प्रवक्ता, दो प्रधानाचार्य स्कूल से नदारद मिले।

इसके अलावा हरिद्वार में आठ सहायक अध्यापक, दो प्रवक्ता, रुद्रप्रयाग में छह सहायक अध्यापक, चार प्रवक्ता, चमोली में चार सहायक अध्यापक, चार प्रवक्ता, टिहरी में 10 सहायक अध्यापक, पांच प्रवक्ता, उत्तरकाशी में पांच सहायक अध्यापक, सात प्रवक्ता एवं देहरादून जिले में भी 18 से अधिक शिक्षक अनुपस्थित मिले। वहीं पहले दिन मात्र 20 प्रतिशत छात्र स्कूल पहुंचे। विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 46419 छात्र-छात्राओं में से स्कूल में 36931 छात्र अनुपस्थित रहे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed