{"_id":"5f72bfa00b12130223078d12","slug":"uttarakhand-scholarship-scam-action-on-officers-accused-of-scholarship-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रवृत्ति घोटाले के आरोपी अफसरों पर होगी अनुशासनिक कार्रवाई, मुख्य सचिव ने दिए कार्रवाई के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रवृत्ति घोटाले के आरोपी अफसरों पर होगी अनुशासनिक कार्रवाई, मुख्य सचिव ने दिए कार्रवाई के निर्देश
Tue, 29 Sep 2020 10:32 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 29 Sep 2020 10:32 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रवृत्ति घोटाले की जांच में निलंबित हुए समाज कल्याण विभाग के अफसरों व कर्मचारियों पर अब विभाग अनुशासनिक कार्रवाई करेगा। मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने सचिव समाज कल्याण एल फनै को कार्रवाई के निर्देश दे दिए हैं। उन्होंने यह निर्देश उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में दिए हैं।
विज्ञापन
न्यायालय ने विभाग के उन सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के संबंध में शासन से चार हफ्तों में काउंटर हलफनामा मांगा है। कोर्ट के इस कड़े रुख से विभागीय अधिकारियों में हड़कंप मचा है। विभाग के संयुक्त निदेशक गीता राम नौटियाल निलंबन के आदेश को निरस्त कराने की मांग को लेकर हाईकोर्ट गए थे।
विज्ञापन
उस पर हाईकोर्ट के कार्यवाह मुख्य न्यायाधीश की पीठ ने पूछा कि इनके खिलाफ अब तक क्या विभागीय कार्रवाई की गई? नहीं की गई तो क्यों नहीं की गई?
इन प्रश्नों के आलोक में मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने सचिव समाज कल्याण को छात्रवृत्ति घोटाले के आरोपी संयुक्त निदेशक गीता राम नौटियाल, सोम प्रकाश, गोपाल सिंह राणा, जीतमणि भट्ट व जनजातीय कल्याण निदेशालय के उपनिदेशक अनुराग शंखधर पर विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
छात्रवृत्ति घोटाले की एसआईटी जांच में इन सभी अधिकारियों के खिलाफ पुलिस ने आपराधिक कार्रवाई की, लेकिन विभागीय स्तर पर कोई एक्शन नहीं लिया गया।
यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसलिए इस बारे में मैं कुछ ज्यादा कहने की स्थिति में नहीं हूं। लेकिन कोर्ट के आदेश के आलोक में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
- एल फनै, सचिव, समाज कल्याण