{"_id":"605d84e3dff861703909170b","slug":"uttarakhand-scholarship-scam-accused-of-scam-ran-away-in-canada-another-also-absconding","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड छात्रवृत्ति घोटाला: कनाडा भाग गया घोटाले का आरोपी, ऋषिकेश निवासी दूसरा भी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
उत्तराखंड छात्रवृत्ति घोटाला: कनाडा भाग गया घोटाले का आरोपी, ऋषिकेश निवासी दूसरा भी फरार
Fri, 26 Mar 2021 12:27 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 26 Mar 2021 12:27 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रवृत्ति घोटाले का एक आरोपी विदेश भाग गया है। एसआईटी की टीम को उसकी लोकेशन कनाडा में मिली है जबकि दूसरा आरोपी भी फरार है। एसएसपी ने आरोपियों पर ढाई-ढाई हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
विज्ञापन
13 लाख रुपये की छात्रवृत्ति हड़पी
हरियाणा के यमुनानगर, जगाधरी के रहने वाले सुशांत गर्ग ने समाज कल्याण विभाग से छात्रवृत्ति ली थी। उसने अपना कॉलेज सहारनपुर के फतेहपुर में बताया था। साथ ही यहां के 52 फर्जी छात्रों के नाम पर वर्ष 2012 से 2015 तक करीब 13 लाख रुपये की छात्रवृत्ति हड़पी थी।
विज्ञापन
एसआईटी इस घोटाले की जांच कर रही है। एसआईटी प्रभारी मंजूनाथ टीसी के अनुसार, पड़ताल में सामने आया है कि सुशांत गर्ग कनाडा में है। इसलिए उसका लुकआउट सर्कुलर जारी करते हुए फरार घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा आवास विकास कॉलोनी, ऋषिकेश के रहने वाले राहुल बिश्नोई ने भी हरिद्वार की विवेक विहार कॉलोनी में अपनी एकेडमी बताकर समाज कल्याण विभाग से वर्ष 2011 से 2013 तक 2.59 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति हड़पी थी।
मौके पर जाकर जांच की तो वहां कोई एकेडमी नहीं मिली
अधिकारियों ने मौके पर जाकर जांच की तो वहां कोई एकेडमी नहीं मिली। सुशांत गर्ग और राहुल विश्नोई के लगातार फरार होने पर दोनों की संपत्ति भी कुर्क की गई थी। अब राहुल बिश्नोई को भी फरार घोषित किया गया है। दोनों की गिरफ्तारी पर एसएसपी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस की ओर से ढाई-ढाई हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है।
बता दें कि उत्तराखंड में छात्रवृत्ति के 99 लाख रुपये से अधिक डकारने के आरोप में एसआईटी ने सहारनपुर के पैरामेडिकल कॉलेज के सचिव (मालिक) और एक दलाल को गिरफ्तार किया है। यह छात्रवृत्ति शोभित यूनिवर्सिटी आदर्श एरिया गंगोह सहारनपुर के छात्रों के नाम से जारी की गई थी। जांच में पाया गया कि लाभार्थी छात्रों में से किसी का भी पंजीकरण यूनिवर्सिटी में नहीं था।