फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand roadways will buy 590 buses.

590 नई बसें खरीदेगा उत्तराखंड परिवन निगम

Sun, 15 Mar 2015 09:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 15 Mar 2015 09:08 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand roadways will buy 590 buses.

मुख्यमंत्री के तीन साल से पुरानी बसों को रिटायर करने के फरमान के बाद उत्तराखंड परिवहन निगम नई बसें खरीदने जा रहा है। 590 नई बसें खरीदने के लिए निगम ने सरकार को 100 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा है।

विज्ञापन


घाटे से उबारने के लिए विभाग को दी गई सहायता राशि का बकाया 25 करोड़ भी निगम को जल्द मिलने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री हरीश रावत के आदेश की जद में विभाग की करीब 700 बसें आ रही है। इनमें 590 बसों को रिटायर किया जाएगा, जबकि 110 कुछ समय मैदानी मार्गों पर दौड़ाई जाएंगी। रोडवेज ने 590 नई बसें खरीदने के लिए करीब 100 करोड़ रुपये का प्रस्ताव मुख्यमंत्री के पास भेजा है।

विज्ञापन

साधारण बसें आएंगी सबसे ज्यादा

uttarakhand roadways will buy 590 buses.

सबसे ज्यादा साधारण बसें खरीदी जाएंगी। उत्तराखंड परिवहन निगम प्रबंध निदेशक बृजेश संत ने बताया कि मुख्यमंत्री के आदेश के अनुसार प्रस्ताव भेज दिया गया है।

बाकी 25 करोड़ को फिर मांगी फाइल
परिवहन निगम को माली हालत सुधारने के लिए सरकार ने 35 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया था। 65 नई बसों की खरीद के लिए 10 करोड़ दिए गए। बाकी राशि वित्त मंत्रालय ने यह कहते हुए रोक दी कि पहले 100 करोड़ का पुराना ऋण चुकाओ।

इस पर निगम ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई। वित्त मंत्री इंदिरा हृदयेश तक मामला पहुंचा तो उन्होंने परिवहन अफसरों से दोबारा फाइल तलब की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed