फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand roadways bus tata company changed gear lever

उत्तराखंडः टाटा कंपनी ने बदले गियर लीवर, परिवहन निगम के विशेषज्ञों ने किए पास 

Wed, 08 Jan 2020 01:06 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 08 Jan 2020 01:06 PM IST
सार

  • फिलहाल 15 बसें ट्रायल के तौर पर रोडवेज के बेड़े में होंगी शामिल 
  • गियर लीवर में खराबी का मुद्दा उठने के बाद रोडवेज ने लौटा दीं थी कंपनी को बसें
  • टाटा कंपनी के पंतनगर प्लांट में बसों में लगाए गए नए डिजाइन के गियर लीवर 

विज्ञापन
uttarakhand roadways bus tata company changed gear lever

विस्तार

टाटा कंपनी की ओर से बसों में लगाए गए नए डिजाइन के गियर लीवर परिवहन निगम के तकनीकी विशेषज्ञों व चालकों ने टेस्ट में पास कर दिए हैं। फिलहाल 150 के बजाय केवल 15 बसें सड़कों पर उतारी जाएंगी। सही नतीजे आने के बाद टाटा कंपनी दोबारा इन बसों की आपूर्ति करेगी।

विज्ञापन


परिवहन निगम ने टाटा कंपनी से 150 नई बसें खरीदकर बेडे़ में शामिल की थीं। इन बसों में गियर लीवर टूटने की घटनाएं बढ़ने के बाद रोडवेज ने इन्हें लौटा दिया था। कंपनी ने पंतनगर प्लांट में नए डिजाइन के गियर लीवर तैयार किए और बसों में लगाए। 
विज्ञापन


प्रबंध निदेशक रणवीर सिंह चौहान के निर्देश पर विभागीय तकनीकी विशेषज्ञों व चालकों की टीम ने पंतनगर प्लांट में जाकर बसों की जांच की। जांच में नए डिजाइन के गियर लीवर पास होने के बाद सभी 150 बसों की नए सिरे से आपूर्ति का रास्ता साफ  हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीआईआरटी ने दी थी जांच रिपोर्ट 

प्रकरण की जांच सीआईआरटी के तकनीकी विशेषज्ञों से कराने का निर्णय लिया। सीआईआरटी विशेषज्ञों की तकनीकी टीम ने बसों की जांच की और 16 बिंदुओं पर अपनी रिपोर्ट प्रबंधन को सौंपी थी। विशेषज्ञों ने अपनी रिपोर्ट में गियर लीवर के डिजाइन कोे गलत करार दिया था। रिपोर्ट के आधार पर ही परिवहन निगम प्रबंधन ने सभी बसें कंपनी को लौटाई थीं।

चालक के पास लगाया छोटा गियर लीवर

विशेषज्ञों व चालकों की टीम ने फिलहाल नए डिजाइन के गियर लीवर को सही बताया है। चालक के ठीक बगल में लगाए गए छोटे गियर लीवर बसों की जांच करने पहुंची तकनीकी विशेषज्ञों की टीम में शामिल एक अधिकारी ने बताया कि फिलहाल टाटा कंपनी ने चालक के ठीक बगल में बेहद छोटा गियर लीवर डिजाइन करके लगा दिया है। जो चालकों को बसें चलाने के अनुकूल तो है ही, साथ ही कई अन्य परेशानियों को भी दूर करने वाला है। 


पहले चरण में मंगायी जाएगी सिर्फ 15 बसें 

प्रबंध निदेशक रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि कंपनी की ओर से नए डिजाइन का गियर लीवर लगाए जाने के बाद फिलहाल पहले चरण में 15 बसें मंगायी जाएगी। इन 15 बसों में से पांच पांच बसें तीनों मंडल में भेजी जाएंगी। जहां चालकों द्वारा इनको चलाया जाएगा । बसों को सड़कों पर दौड़ाने के बाद यदि गियर लीवर सही सलामत पाए जाते हैं तो उसके बाद ही बाकी बसों की आपूर्ति की जा सकेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed