फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand : Road work could not pick up pace even in election year, PWD could not make 24 percent roads relative to target

उत्तराखंड: चुनावी साल में भी रफ्तार नहीं पकड़ पाया सड़कों का काम, लक्ष्य के सापेक्ष 24 फीसदी सड़कें नहीं बना पाया लोनिवि 

Sun, 06 Mar 2022 03:27 PM IST
रेनू सकलानी न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 06 Mar 2022 03:27 PM IST
सार

बजट की कमी न होने के बावजूद प्रदेश में सड़क निर्माण, पुनर्निर्माण और सुधारीकरण के कार्य पूरे नहीं हो पाए हैं। 

विज्ञापन
Uttarakhand : Road work could not pick up pace even in election year, PWD could not make 24 percent roads relative to target
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

उत्तराखंड में चुनावी वर्ष में भी सड़कों का निर्माण रफ्तार नहीं पकड़ पाया। वित्तीय वर्ष 2021-22 में लक्ष्य के सापेक्ष जनवरी तक लोक निर्माण विभाग 76 प्रतिशत नई सड़कें ही बना पाया। हालांकि सड़कों के पुनर्निर्माण के मामले में विभाग लक्ष्य के करीब पहुंचा है। इसके तहत 88 प्रतिशत सड़कों के पुनर्निर्माण का कार्य पूरा हो गया। जबकि सेतु निर्माण के मामले में लक्ष्य से 53 प्रतिशत की उपलब्धि ही हासिल हो पाई है।

विज्ञापन


प्रदेश में सड़कों के निर्माण, पुनर्निर्माण और सुधारीकरण के लिए बजट की कोई कमी नहीं है। ऐसे में प्रदेश सरकार का जोर भी चुनाव से पूर्व सड़कों के निर्माण को समय पर पूरा कराने और पुरानी सड़कों को चकाचक दिखाने पर था। लेकिन, विभिन्न वजहों से लोनिवि अपने लक्ष्यों को प्राप्त नहीं कर पाया है। वित्तीय वर्ष की समाप्ति को मात्र एक माह का समय शेष है।
विज्ञापन

 

जनवरी माह तक 18 पुलों के निर्माण का कार्य ही हो पाया था पूरा
वित्तीय वर्ष 2021-22 में लोनिवि ने 621.08 किमी नई सड़कों के निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया था। इसके सापेक्ष विभाग जनवरी माह तक 475.67 किमी सड़क ही बना पाया। इसमें 24 प्रतिशत कार्य होना शेष है। इसी तरह से 583.46 किमी सड़कों के पुनर्निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। लक्ष्य के सापेक्ष विभाग 515.37 सड़कों के पुनर्निर्माण कर करीब 88 प्रतिशत कार्य पूरा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, करीब 12 प्रतिशत कार्य होना शेष है। इस तरह से पुलों के निर्माण की अगर बात करें तो चालू वित्तीय वर्ष में विभाग की ओर से 34 छोटे-बड़े पुलों के निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, लेकिन इनमें से जनवरी माह तक 18 पुलों के निर्माण का कार्य ही पूरा हो पाया था। वहीं 42 गांवों को सड़कों से जोड़ा गया है। जबकि 1163.22 किमी सड़कों का नवीनीकरण किया गया है। 
 

प्रदेश में सड़कों के नवर्निर्माण की भौतिक प्रगति ((किमी में)

योजना का नाम लक्ष्य प्राप्ति 
राज्य योजना  313.52  249.45
नाबार्ड  209.19  172.77
एससीएसपी    47.31  21.67
टीएसपी  22.30   12.17
जिला योजना 28.76   19.08
कुल   621.08   475.67

प्रदेश में सड़कों के पुनर्निर्माण की भौतिक प्रगति (किमी में)

योजना का नाम  लक्ष्य   प्राप्ति 
राज्य योजना  324.54  298.39
नाबार्ड 212.17  164.63
एससीएसपी   16.43  14.08
टीएसपी   13.10   11.30
जिला योजना  17.22   26.97
कुल 583.46  515.37

इस वित्तीय वर्ष में पहले कोरोना, फिर मानसून सीजन और अब चुनाव के चलते लक्ष्यों को प्राप्त करने में देरी हुई। अभी भी बहुत से कर्मियों की ड्यूटी चुनाव में लगी है, जो दस मार्च के बाद ही फ्री हो पाएंगे। अब मौसम खुलने के बाद साइट पर काम तेजी से किया जा रहा है। मार्च तक विभाग अपने लक्ष्यों की हर हाल में प्राप्ति कर लेगा। 

- प्रमोद कुमार, प्रमुख अभियंता, लोनिवि, उत्तराखंड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed