फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Road map will be made to control pollution

उत्तराखंडः प्रदेश में प्रदूषण नियंत्रण करने के लिए बनेगा रोड मैप, वन मंत्री ने दिया आदेश

Tue, 04 Feb 2020 10:58 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 04 Feb 2020 10:58 PM IST
सार

  • पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की बैठक में वन मंत्री हरक सिंह ने दिया आदेश
  • प्रदेश की पर्यावरण योजना को भी जल्द से जल्द तैयार करने का आदेश दिया

विज्ञापन
Uttarakhand: Road map will be made to control pollution
हरक सिंह रावत - फोटो : ANI

विस्तार

प्रदेश में अब प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए रोड मैप तैयार किया जाएगा। मंगलवार को पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की समीक्षा बैठक में वन एवं पर्यावरण मंत्री हरक सिंह ने अधिकारियों को रोड मैप तैयार करने का कहा।

विज्ञापन


बताया गया कि प्रदूषण की स्थिति सामने आने पर ही प्रदूषण नियंत्रण की ठोस कार्ययोजना सामने आ पाएगी। प्रदेश का पर्यावरण प्लान जीबी पंत संस्थान अल्मोड़ा की मदद से तैयार किया जा रहा है। पर्यावरण मंत्री ने इस प्लान को जल्द से जल्द तैयार करने का आदेश दिया है। हरक सिंह की निगाह बोर्ड के ढांचे पर भी गई। उन्होंने बोर्ड के ढांचे का पुनर्गठन करने के लिए प्रस्ताव तैयार करने, रिक्त पदों को जल्द भरने का आदेश भी दिया।
विज्ञापन

 

गलत आंकड़े दिखाने पर नाराजगी

बैठक में यह भी सामने आया कि प्रदेश में वायु गुणवत्ता इंडेक्स के गलत आंकड़े एक वेबसाइट पर प्रस्तुत किए जा रहे हैं। मंत्री ने इस मामले को गंभीरता से लिया और अधिकारियों से कहा कि संबंधित कंपनी से स्पष्टीकरण मांगा जाए। 

स्टील फैक्ट्री का करें निरीक्षण

वन मंत्री ने कोटद्वार में जसोदरपुर स्टील फैक्ट्री के निरीक्षण का आदेश भी अधिकारियों को दिया। निरीक्षण में पर्यावरण विभाग, श्रम विभाग, उपजिलाधिकारी कोटद्वार और स्थानीय लोगों को शामिल करने को कहा गया। बताया गया कि उक्त फैक्ट्री में प्रदूषण नियंत्रण से संबंधित मामले सामने आ रहे हैं। वन मंत्री ने इस मामले में अधिकारियों को रिपोर्ट तैयार करने को कहा है। यह भी कहा कि रिपोर्ट में सुधार के उपाय भी बताए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed