फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Road accident in Nanakmatta man crushed by a vehicle during come out to celebrate Lohri

दर्दनाक: नानकमत्ता में लोहड़ी मांगने निकला युवक हुआ सड़क हादसे का शिकार, कोहरे में शव के ऊपर से गुजरे कई वाहन

Sun, 14 Jan 2024 05:57 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, नानकमत्ता(ऊधमसिंहनगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नानकमत्ता(ऊधमसिंहनगर) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 14 Jan 2024 05:57 PM IST
सार

Uttarakhand Road Accident News: लिस को 112 नंबर पर हाईवे पर पिपलिया पिस्तोर के समीप सड़क किनारे युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली। जाकर देखा तो दुर्घटना स्थल पर क्षत विक्षत मानव शरीर के अंग पड़े हुए थे।

विज्ञापन
Uttarakhand Road accident in Nanakmatta man crushed by a vehicle during come out to celebrate Lohri
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड के नानकमत्ता में रविवार तड़के दर्दनाक हादसा हो गया। घर से लोहड़ी मांगने निकला युवक साथियों से बिछड़ कर हाईवे पर पहुंच गया। जहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। घने कोहरे के चलते हाईवे पर पड़े युवक के शव के ऊपर से अनेक वाहन गुजरते रहे। जिससे शव क्षत-विक्षत हो गया। मृतक मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है।

विज्ञापन


रविवार सुबह तड़के पुलिस को 112 नंबर पर हाईवे पर पिपलिया पिस्तोर के समीप सड़क किनारे युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली। दरोगा अशोक कांडपाल व सिपाही अजीत कुमार ने मौके पर पहुंचे। दुर्घटना स्थल पर क्षत विक्षत मानव शरीर के अंग पड़े हुए थे। पुलिस ने आस- पास गांव के लोगों से युवक की शिनाख्त का प्रयास किया।
विज्ञापन


Khatima: बड़े भाई से मिलकर लौट रहे व्यक्ति की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, अंधेरे में गड्ढे में गिरी बाइक

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

कपड़ों के आधार पर हुई शव की पहचान

सूचना मिलने पर खमरिया निवासी टीका सिंह ने मृतक कपड़ों के आधार पर उसकी पहचान अपने पुत्र बबलू सिंह (22 के रूप में की। उन्होंने बताया पुलिस कि बबलू मानसिक रूप से कमजोर था। बीती शाम गांव के बच्चों के साथ घर से लोहड़ी मांगने निकला था।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। भाई की मौत की जानकारी मिलते ही बड़े भाई गज्जन सिंह व छोटे भाई कुलदीप सिंह का भी रो-रो कर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक परिजनों ने इस मामले में पुलिस को तहरीर नहीं दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed