फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand rivers water level increased debris on kedarnath badrinath yamunotri highway

केदारनाथ, यमुनोत्री हाईवे मलबा आने से बंद, बदरीनाथ हाईवे खुला, अलकनंदा में बहा एक आदमी

Fri, 09 Aug 2019 01:50 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 09 Aug 2019 01:50 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand rivers water level increased debris on kedarnath badrinath yamunotri highway
इस तरह खतरनाक बने हैं हाईवे - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में लगातार हुई बारिश से नदी नाले उफान पर हैं। अलकनंदा का जलस्तर भी काफी बढ़ गया है। वहीं मलबा आने से केदारनाथ और यमुनोत्री हाईवे बंद पड़े हैं। फरासु में पुस्ता ढहने से एक आदमी अलकनंदा में बह गया है जिसकी खोज की जा रही है।

विज्ञापन

श्रीकोटगंगानाली पुलिस और एसडीआरएफ की टीम खोज टीम जुटी हुई है। एसआई पंचम सिंह बुटोला ने बताया कि अभी व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। जानकारी के मुताबिक फरासु की ओर खांखरा से आ रहे एक व्यक्ति ने सड़क बंद होने पर अपनी बाइक सड़क किनारे खड़ी कर दी। वह व्यक्ति अपनी बाइक का सहारा लेकर खड़ा हो गया। अचानक पुस्ता ढह गया और बाइक के साथ ही वह व्यक्ति भी नदी में बह गया। 

विज्ञापन
मलबा आने से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे बंद है। बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ और फरासु में खोल दिया गया है।

गुरुवार मध्य रात्री से झमाझम बारिश

यमुनोत्री धाम सहित यमुनाघाटी में गुरुवार मध्य रात्री से झमाझम बारिश हो रही है। जिसका कारण यमुनोत्री हाईवे ओरक्षा बैंड और डबरकोट में मलबा आ गया है। हाईवे रात से बंद है। बारिश के चलते अभी तक खोलने के प्रयास शुरू नहीं हो पाए हैं। 

चमोली जिले के थराली सहित ग्वालदम तलवाड़ी आदि क्षेत्रों में गुरुवार रात से हो रही भारी बारिश से कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ है। ग्वालदम-कर्णप्रयाग मोटर मार्ग के साथ ही मुंदोली-थराली मोटर मार्ग बंद है। जिसके चलते गढ़वाल से कुमाऊं का संपर्क कट गया है। इसके अलावा सारी ग्रामीण सडकें बंद हैं। भारी बारिश के चलते ग्वालदम-चिडंगा कच्ची सड़क का मलबा चिडंगा गांव के खेतों और आवासीय घरों में घुस गया है। इस कारण नंद केशरी-जोला मोटर मार्ग बंद हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed