फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand residence in New Delhi to be ready by 2023

Uttarakhand News: नई दिल्ली में 2023 तक तैयार होगा उत्तराखंड निवास, सीएम धामी ने किया निरीक्षण

Sun, 07 Aug 2022 09:48 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 07 Aug 2022 09:48 AM IST
सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली दौरे पर हैं। इस बीच उन्होंने उत्तराखंड निवास के नक्शे का अवलोकन किया। भवन के बारे में एक-एक जानकारी ली। उत्तराखंड निवास भवन का कार्य जून 2020 से शुरू है। जिसके  2023 तक पूरा होने की संभावना है। 

विज्ञापन
Uttarakhand residence in New Delhi to be ready by 2023
पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

नई दिल्ली स्थित चाणक्यपुरी में बनाया जा रहा उत्तराखंड निवास का काम 2023 तक पूरा जाएगा। भवन में 50 किलोवाट क्षमता का एक सोलर प्लांट और एक सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट भी लगाया जाएगा। दिल्ली के दौरे पर गए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया और कार्यदायी संस्था को भवन निर्माण का कार्य तय सीमा पूरा करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड निवास के नक्शे का अवलोकन किया। भवन के बारे में एक-एक जानकारी ली। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि नए बन रहे उत्तराखंड निवास भवन में उत्तराखंड स्थानिक आयुक्त कार्यालय व उत्तराखंड राज्य सूचना केंद्र को स्थापित करने पर विचार किया जाए। बता दें कि उत्तराखंड निवास भवन का कार्य जून 2020 से शुरू है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Weather: बदरीनाथ हाईवे पर खतरनाक बना पागल नाला, गंगोत्री राजमार्ग कई जगह बंद होने से फंसे यात्री, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


भवन में तीन बेसमेंट बनाए जाने हैं। भू-तल को शामिल करते हुए इसमें कुल सात तल बनाए जाएंगे। भवन उत्तराखंड वास्तुकला शैली में बनाया जाएगा। ग्रीन भवन की तर्ज पर बनाए जा रहे इस भवन का अपना सीवेज शोधन संयंत्र होगा।  इस अवसर पर सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, निदेशक सतर्कता अमित सिन्हा, अपर स्थानिक आयुक्त अजय मिश्रा व उत्तराखंड पेयजल निगम के सहायक अभियंता अरविंद सैनी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed