फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Regular police system started in 1357 villages CM Dhami All Update

उत्तराखंड: 1357 गांवों में नियमित पुलिस व्यवस्था शुरू, सीएम धामी ने किया छह नए थानों और 20 चौकियों का शुभारंभ

Mon, 13 Feb 2023 09:58 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 13 Feb 2023 09:58 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास व व्यवस्थाओं में परिवर्तन के साथ राज्य के जिन क्षेत्रों में राजस्व पुलिस की जगह पर नियमित पुलिस की आवश्यकता हो रही है, उनमें चरणबद्ध तरीके से नियमित पुलिस की व्यवस्था की जा रही है।

विज्ञापन
Uttarakhand: Regular police system started in 1357 villages CM Dhami All Update
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के 1357 गांवों में नियमित पुलिस व्यवस्था शुरू हो गई है। सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय से छह नए पुलिस थाने व 20 चौकियों का वर्चुअल उद्घाटन किया है। अब इन गांवों में राजस्व पुलिस की व्यवस्था समाप्त हो गई है।

विज्ञापन


Uttarakhand: मंत्री चंदन रामदास ने दिए मदरसों की जांच के आदेश, तीन सदस्यीय विभागीय कमेटी गठित
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास व व्यवस्थाओं में परिवर्तन के साथ राज्य के जिन क्षेत्रों में राजस्व पुलिस की जगह पर नियमित पुलिस की आवश्यकता हो रही है, उनमें चरणबद्ध तरीके से नियमित पुलिस की व्यवस्था की जा रही है। पुलिस व्यवस्था राज्य की कानून व्यवस्था का दर्पण होती है। सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को बनाने की पुलिस की बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि व्यवस्थाओं को सुधारने की हमेशा गुंजाइश होती, इस दिशा में उत्तराखंड पुलिस को निरंतर कार्य करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस की यह भी बड़ी जिम्मेदारी है कि समाज के अच्छे लोगों का उन पर विश्वास बढ़े और आपराधिक पृष्ठभूमि के लोगों को पुलिस का डर भी हो। पुलिस अधिकारियों को अपने नियमित कार्यों के अलावा जनहित से जुड़े विषयों पर लगातार कार्य करना होगा। 2025 तक उत्तराखंड को नशा मुक्त राज्य बनाने, स्वच्छता अभियान, सामाजिक सरोकारों के अन्य कार्यों में भी पुलिस को लगातार कार्य करना होगा। इस मौके विधायक शैलारानी रावत, रेनू बिष्ट, सुरेश सिंह चौहान, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार शामिल थे।

ये क्षेत्र हैं शामिल
छह पुलिस थानों के तहत 661 गांव और 20 चौकियों में 696 गांव शामिल हैं। ये क्षेत्र पहले राजस्व पुलिस के अधीन थे। अब इनमें नियमित पुलिस की व्यवस्था शुरू गई है। नये पुलिस थानों के अधीन पौड़ी में थाना यमकेश्वर, टिहरी में थाना छाम, चमोली में थाना घाट, नैनीताल में थाना खनस्यूॅ एवं अल्मोड़ा में थाना देघाट एवं धौलछीना शामिल हैं। 20 नई चौकियों में देहरादून के लाखामंडल, पौड़ी में बीरोंखाल, टिहरी में गजा, कांडीखाल एवं चमियाला, चमोली में नौटी, नारायणबगड़ व उर्गम, रूद्रप्रयाग में चोपता, दुर्गाधार, उत्तरकाशी में सांकरी एवं धौंतरी, नैनीताल में औखलकांडा, धानाचूली, हेड़ाखाल, धारी, अल्मोड़ा में मजखाली, जागेश्वर , भौनखाल और चंपावत में बाराकोट शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed