{"_id":"697b6b9ab212918d8d0cc5c1","slug":"uttarakhand-receives-the-best-wings-india-award-in-the-aviation-ecosystem-dehradun-news-c-5-drn1043-889691-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: एविएशन इको सिस्टम में उत्तराखंड को श्रेष्ठ विंग्स इंडिया अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: एविएशन इको सिस्टम में उत्तराखंड को श्रेष्ठ विंग्स इंडिया अवार्ड
विज्ञापन
- राज्य की एविएशन क्षेत्र में देश भर में बनीं नई पहचान
- नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने हैदराबाद में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड को दिया राष्ट्रीय पुरस्कार
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। उत्तराखंड को एविएशन इको सिस्टम में राष्ट्रीय स्तर पर श्रेष्ठ विंग्स इंडिया पुरस्कार मिला है। यह पुरस्कार नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से दिया गया। एविएशन क्षेत्र में उत्तराखंड की देश भर में नई पहचान बनीं है।
हैदराबाद में नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से आयोजित अंतरराष्ट्रीय विमानन सम्मेलन एवं प्रदर्शनी विंग्स इंडिया-2026 में उत्तराखंड को बेस्ट स्टेट प्रमोशन ऑफ एविएशन इको सिस्टम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान नागरिक उड्डयन क्षेत्र में राज्य सरकार की ओर से किए गए प्रभावी प्रयासों, नीति समर्थन व विमानन पारिस्थितिकी तंत्र के सुदृढ़ीकरण के लिए दिया गया।
कार्यक्रम में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू व मंत्रालय के सचिव समीर कुमार सिन्हा ने पुरस्कार प्रदान किया। इस मौके पर उत्तराखंड नागरिक उड्डयन सचिव सचिन कुर्वे, यूकाडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. आशीष चौहान, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय सिंह टोलिया, हेड ऑफ ऑपरेशंस कैप्टन अमित शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
यह पुरस्कार उत्तराखंड की समग्र विमानन नीति, बेहतर प्रशासनिक समन्वय व प्रदेश में हवाई संपर्क को मजबूत करने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। पर्वतीय और दूरस्थ क्षेत्रों को हवाई सेवाओं से जोड़ना हमारी प्राथमिकता रही है, जिससे न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिला है। इसके अलावा आपदा प्रबंधन व स्वास्थ्य सेवाओं में भी उल्लेखनीय सुधार हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन व केंद्र सरकार के सहयोग से हेली सेवाओं के विस्तार, उड़ान योजना के सफल क्रियान्वयन और आधुनिक विमानन अवसंरचना के विकास से उत्तराखंड तेजी से एक उभरते विमानन हब के रूप में स्थापित हो रहा है। -पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री