फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Ranjan Mishra became Chief Conservator of Forests, department government issued order

Uttarakhand: पीसीसीएफ वन्यजीव रंजन मिश्रा बने वन विभाग के मुखिया, शासन ने जारी किया आदेश

Sun, 30 Nov 2025 05:17 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 30 Nov 2025 05:17 PM IST
सार

1993 बैच के आईएफएस मिश्रा को वन विभाग का मुखिया बनाने का फैसला हुआ है। यह राज्य बनने के बाद पहली बार हुआ है, जिसमें राज्य के सबसे वरिष्ठ अधिकारी को पीसीसीएफ हॉफ की जिम्मेदारी नहीं दी गई है।

विज्ञापन
Uttarakhand Ranjan Mishra became Chief Conservator of Forests, department government issued order
पीसीसीएफ वन्यजीव रंजन मिश्रा को प्रमुख वन संरक्षक (हॉफ) बनाया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

पीसीसीएफ वन्यजीव रंजन मिश्रा को प्रमुख वन संरक्षक (हॉफ) बनाया गया है। इस संबंध में सचिव वन ने आदेश जारी किया है। प्रमुख वन संरक्षक समीर सिन्हा 30 नवंबर को सेवानिवृत्त हो गए। इसके दृष्टिगत 25 नवंबर को प्रमुख वन संरक्षक (हॉफ) के लिए डीपीसी हुई थी। बताया जाता है कि इसमें वन विभाग में दूसरे नंबर पर सबसे वरिष्ठ अधिकाारी और 1992 बैच के आईएफएस व प्रमुख वन संरक्षक प्रशासन बीपी गुप्ता समेत रजन मिश्रा भी पीसीसीएफ हॉफ के पद के लिए दावेदार थे।

विज्ञापन


1993 बैच के आईएफएस मिश्रा को वन विभाग का मुखिया बनाने का फैसला हुआ है। यह राज्य बनने के बाद पहली बार हुआ है, जिसमें राज्य के सबसे वरिष्ठ अधिकारी को पीसीसीएफ हॉफ की जिम्मेदारी नहीं दी गई है। पीसीसीएफ गुप्ता 31 दिसंबर को रिटायर होने वाले हैं।
विज्ञापन


Uttarakhand: पहाड़ के लिए खतरनाक बनते जा रहे आइसटोपी, वैज्ञानिकों ने चेताया, ये सामने आए सुझाव
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि पीसीसीएफ रंजन मिश्रा का कार्यकाल जून 2026 तक रहेगा। इस संबंध में वन मंत्री सुबोध उनियाल का कहना है कि मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कमेटी होती है। इसमें प्रमुख सचिव वन, प्रमुख वन संरक्षक व पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के नामित अधिकारी होते हैं। यही कमेटी नाम तय करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed