फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Rajya Sabha MP Mahendra Bhatt raised issue of keeping Joshimath OBC area in central List

Uttarakhand: महेंद्र भट्ट ने संसद में उठाया जोशीमठ OBC क्षेत्र को केंद्रीय सूची में रखने का मुद्दा,कही ये बात

Thu, 25 Jul 2024 07:57 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 25 Jul 2024 07:57 PM IST
सार

राज्यसभा में प्रश्न काल के दौरान भट्ट ने सरकार का ध्यान आकर्षित करते हुए सीमांत जिले चमोली में जोशीमठ ब्लाक के पेनखंड क्षेत्र को केंद्रीय ओबीसी अनुसूची में शामिल करने की मांग उठाई।

विज्ञापन
Uttarakhand Rajya Sabha MP Mahendra Bhatt raised issue of keeping Joshimath OBC area in central List
संसद में सांसद महेंद्र भट्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्यसभा सदस्य और उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने राज्यसभा में जोशीमठ के ओबीसी क्षेत्र को आरक्षण की राष्ट्रीय अनुसूची में शामिल करने का मुद्दा उठाया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, क्षेत्रवासी कई बार केंद्र सरकार से इस मांग को लेकर अनुरोध कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हो पाई है। राज्यसभा में प्रश्न काल के दौरान भट्ट ने सरकार का ध्यान आकर्षित करते हुए सीमांत जिले चमोली में जोशीमठ ब्लाक के पेनखंड क्षेत्र को केंद्रीय ओबीसी अनुसूची में शामिल करने की मांग उठाई।
विज्ञापन


कहा, यह क्षेत्र 43 ग्राम पंचायतों 73 जातियों के 48 हजार 202 लोगों का प्रतिनिधित्व करता है। इस क्षेत्र एवं क्षेत्रवासियों के समग्र विकास को लेकर लंबे समय से ओबीसी आरक्षण देने की मांग हो रही है। हालांकि, 2016 में राज्य सरकार ने उन्हें ओबीसी का दर्जा दिया। सरकारी सेवा में इस क्षेत्र के लोगों को 14 फीसदी आरक्षण का लाभ दिया जा रहा, लेकिन केंद्रीय सेवाओं में ओबीसी आरक्षण के लाभ से वे वंचित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


CM Helpline: हैलो...मैं मुख्य सेवक पुष्कर सिंह धामी बोल रहा हूं...सीएम ने फोन पर शिकायकताओं से की बात

कहा, क्षेत्रवासी केंद्रीय ओबीसी आरक्षण सूची में शामिल करने के लिए कई बार केंद्र सरकार से अनुरोध कर चुके हैं, लेकिन अभी तक इस दिशा में सकारात्मक परिणाम नहीं आया है। इससे पूरा क्षेत्र 27 फीसदी केंद्रीय आरक्षण की सुविधा से वंचित है। उन्होंने केंद्र सरकार से तिब्बत सीमा क्षेत्र के अपनी दूसरी पंक्ति के सैनिकों की मांग को शीघ्र पूरा करने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed