फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand CM Helpline Chief Minister Pushkar Singh Dhami spoke to complainant

CM Helpline: हैलो...मैं मुख्य सेवक पुष्कर सिंह धामी बोल रहा हूं...सीएम ने फोन पर शिकायकताओं से की बात

Thu, 25 Jul 2024 07:21 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 25 Jul 2024 07:21 PM IST
सार

सीएम हेल्पलाइन-1905 की समीक्षा की। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने वाले छह लोगों से फोन पर बात की, इनमें से तीन का समाधान हो चुका था।

विज्ञापन
Uttarakhand CM Helpline Chief Minister Pushkar Singh Dhami spoke to complainant
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हैलो...मैं आपका मुख्य सेवक पुष्कर सिंह धामी बोल रहा हूं। आपकी क्या शिकायत थी, क्या उसका समाधान हुआ। सामने से शिकायत बताई गई। सीएम धामी ने तत्काल संबंधित विभागों को कार्रवाई के निर्देश दिए।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में सीएम हेल्पलाइन-1905 की समीक्षा की। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने वाले छह लोगों से फोन पर बात की, इनमें से तीन का समाधान हो चुका था। बागेश्वर के मोहन सिंह ने सीएम को बताया कि उनके घर के पीछे पेड़ गिरने की स्थिति में है। सीएम ने डीएम बागेश्वर को तत्काल समस्या का समाधान कर सीएम कार्यालय को सूचित करने को कहा।
विज्ञापन


ऊमधसिंह नगर के राकेश अग्रवाल ने बिजली बिल में नौ हजार रुपये ब्याज लगाने की शिकायत की, जिस पर सीएम ने यूपीसीएल प्रबंधन को कार्रवाई के निर्देश दिए। देहरादून के अरुण अहलुवालिया ने बताया कि वह पिछले साल 31 अगस्त को सेवानिवृत्त हो चुके हैं। पेंशन तो मिल रही लेकिन इंश्योरेंस का पैसा नहीं मिला। सीएम ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को इंश्योरेंस की राशि यथाशीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सचिव एवं विभागाध्यक्ष सीएम हेल्पलाइन की नियमित समीक्षा करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी सुनिश्चित करें कि शिकायत जिस अधिकारी के स्तर की है, उनका समाधान उनके स्तर पर ही हो जाए। अनावश्यक रूप से शिकायतें उच्च स्तर पर न आएं। कहा कि जिलों के प्रभारी सचिवों ने कितनी बैठकें लीं, समाधान क्या हुए, इसका विवरण भी दिया जाए।

सभी डीएम यह सुनिश्चित करें कि बीडीसी व तहसील दिवस का आयोजन नियमित रूप से हो। बैठक में निदेशक आईटीडीए नितिका खंडेलवाल ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर सीएम हेल्पलाइन में शिकायतों के निस्तारण के संबंध में शिकायतकर्ताओं का फीडबैक दर्ज करने की व्यवस्था की गई है। अधिकारियों को मंडल स्तर पर सीएम हेल्पलाइन 1905 और डिजिटल तहसील दिवस के आयोजन के लिए सात अगस्त से देहरादून और नैनीताल में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, प्रमुख सचिव एल फैनई, सचिव शैलेश बगोली, नितेश झा, राधिका झा, दिलीप जावलकर, डॉ. पंकज कुमार पांडेय, चंद्रेश यादव, बृजेश कुमार संत, डॉ. वी षणमुगम, डॉ. आर राजेश कुमार, एसएन पांडेय समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

दून की तहसीलों का रिकॉर्ड होगा ऑनलाइन
मुख्यमंत्री ने ई-अभिलेखागार जिला देहरादून के वेब पोर्टल का शुभारंभ किया। देहरादून की तहसीलों के रिकॉर्ड को स्कैन कर पोर्टल पर अपलोड किया गया है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि अन्य जनपद भी ई-अभिलेखागार के माध्यम से वेब पोर्टल बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ें। अधिकारियों को निर्देश दिए कि सेवानिवृत्त होने वाले कार्मिकों के पेंशन संबंधी प्रकरणों का समयबद्धता के साथ निस्तारण किया जाए। विभागों के पेंशन प्रकरणों की नियमित समीक्षा के निर्देश उन्होंने मुख्य सचिव को दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed