फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Rajya Sabha Election Three Member Panel to Finalize BJP Candidate Names CM State President

उत्तराखंड राज्यसभा चुनाव: भाजपा कोर कमेटी की बैठक, प्रत्याशी के पैनल की जिम्मेदारी को तीन सदस्यीय विशेष समिति

Fri, 25 Sep 2026 10:16 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Fri, 25 Sep 2026 10:16 PM IST
सार

राज्यसभा की खाली होने जा रही सीट को लेकर भाजपा में दावेदारों के नाम पर मंथन तेज हो गया है।
प्रदेश कोर कमेटी ने संभावित प्रत्याशियों के नामों का पैनल तैयार करने की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और महामंत्री संगठन को सौंपी है।

विज्ञापन
Uttarakhand Rajya Sabha Election Three Member Panel to Finalize BJP Candidate Names CM State President
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : सूचना

विस्तार

भाजपा प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में शुक्रवार को राज्यसभा चुनाव के संभावित उम्मीदवारों को लेकर विमर्श हुआ। कमेटी सदस्यों ने अंतिम नामों का पैनल तैयार करने की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री संगठन को सौंपी है। बैठक में सभी सदस्यों ने नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री संगठन फणींद्रनाथ शर्मा का औपचारिक स्वागत किया गया।

विज्ञापन

बैठक में राज्य के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य, राज्यसभा की रिक्त सीट के चयन, आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों और संगठन की ओर से चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियानों की गहन समीक्षा की गई। बैठक के बाद कोर कमेटी के निर्णयों की जानकारी देते हुए प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत ने बताया कि चूंकि राज्यसभा सांसद नरेश बंसल का कार्यकाल समाप्त होना है।

विज्ञापन


लिहाजा उनके साथ रिक्त होने वाली इस सीट के लिए सामने आए सभी प्रमुख नामों पर सभी सदस्यों ने विस्तृत मंथन किया। दो दर्जन नाम दावेदारों के रूप में कोर कमेटी के सामने आए। जिनमें महिला, अनुसूचित जाति जनजाति, युवा सहित सभी वर्गों से जुड़े नाम शामिल हैं। बैठक में विस्तृत चर्चा के बाद तय किया गया कि 3 या 5 नामों का पैनल अंतिम रूप से मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री संगठन तय करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: लोअर पीसीएस का रिजल्ट जारी, देहरादून के आयुष बेलवाल ने किया टॉप, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर रहे

पन्ना प्रमुखों को और सक्रिय किया जाएगा

बैठक में प्रदेशभर में चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान के प्रगति कार्यों की समीक्षा की गई। अब तक संपन्न कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा के साथ शेष कार्यक्रमों को जन-जन तक अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की रणनीति तैयार की गई। आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति को मंथन किया गया। जिसमें चुनावों के मद्देनजर सभी क्षेत्रों में सांगठनिक मजबूती, शक्ति केंद्र आधारित योजना, बूथों के सुदृढ़ीकरण और पन्ना प्रमुखों को अधिक सक्रिय करने की कार्ययोजना पर मुहर लगाई गई। साथ ही डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को अधिक व्यापक और प्रभावी तरीके से जनमानस में स्थापित करने पर विचार हुआ। कोर कमेटी सदस्यों ने आह्वान किया कि सरकार की नीतियों व विकास कार्यों का संदेश जनता के बीच लेकर जाएं।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed