फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Raj Bhavan Vasantotsav 2023 Preparation for flower exhibition from March 3

Uttarakhand Raj Bhavan: वसंतोत्सव-2023 की तैयारियां तेज, तीन मार्च से सजेगा फूलों का संसार, ये होगा खास

Tue, 14 Feb 2023 11:14 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 14 Feb 2023 11:14 AM IST
सार

इस साल वसंतोत्सव में आईएचएम व जीएमवीएन के साथ ही राज्य के महिला स्वयं सहायता समूहों की ओर से फूड कोर्ट लगाए जाएं। इसमें मुख्य रूप से पारंपरिक मोटे अनाज ‘मिलेट’ को वरीयता दी जाएगी।

विज्ञापन
Uttarakhand Raj Bhavan Vasantotsav 2023 Preparation for flower exhibition from March 3
राजभवन में फूलों का संसार - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

राजभवन में तीन मार्च से फूलों का संसार सजेगा। वसंतोत्सव-2023 की तारीख घोषित कर दी गई है। इसका आयोजन तीन से पांच मार्च तक होगा। सोमवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि इसमें अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी के लिए आयोजन राजकीय न रहकर इसमें प्राइवेट पार्टनरशिप को बढ़ावा दिया जाएगा।

विज्ञापन


Uttarakhand: अच्छी खबर...अब 18 की उम्र होते ही घर आ जाएगा वोटर कार्ड, कैसे यहां पढ़ें
विज्ञापन


राजभवन में हुई बैठक में राज्यपाल ने निर्देश दिए कि इस साल वसंतोत्सव में आईएचएम व जीएमवीएन के साथ ही राज्य के महिला स्वयं सहायता समूहों की ओर से फूड कोर्ट लगाए जाएं। इसमें मुख्य रूप से पारंपरिक मोटे अनाज ‘मिलेट’ को वरीयता दी जाएगी। शहद उत्पादन, इत्र, सगंध एवं औषधीय जड़ी-बूटियों को प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके साथ ही हॉर्टिकल्चर, फलोरिकल्चर, शहद उत्पादन, जड़ी-बूटी, जैविक खेती आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले उद्यमियों और किसानों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा उत्तराखंड दुनियाभर में फ्लोरीकल्चर के क्षेत्र में एक बड़े डेस्टिनेशन के रूप में उभरेगा। यह आयोजन राज्य के दूर-दराज के पुष्पोत्पादन, जड़ी-बूटी, सगंध पौधों एवं अन्य जैविक उत्पादों की व्यावसायिक खेती से जुड़े काश्तकारों व उत्पादकों के लिए एक प्लेटफॉर्म के रूप में स्थापित होना चाहिए। उन्होंने इस आयोजन को आर्थिक गतिविधियों के साथ जोड़ने के निर्देश दिए।

आम जनता के लिए तीन मार्च से खुली रहेगी पुष्प प्रदर्शनी
बैठक में अधिकारियों ने बताया कि पुष्प प्रदर्शनी आम जनता के लिए तीन मार्च को दोपहर एक बजे से शाम छह बजे तक एवं चार व पांच मार्च को सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक खुली रहेगी। वसंतोत्सव में विभिन्न 16 श्रेणियों में 186 पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। आईटीबीपी, आईएमए बैण्ड, पीएसी, स्काउट एंड गाईड व पाइप बैंड द्वारा आकर्षक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। संस्कृति विभाग के सौजन्य से लोक कलाकारों कीक ओर से राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक भी प्रस्तुत की जाएगी।

विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी आयोजित
वसंतोत्सव में पहली बार रूफ टॉप गार्डनिंग, बोनसाई गार्डनिंग और शहद प्रसंस्करण से संबंधित प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। व्यावसायिक, निजी पुष्प उत्पादकों सहित विभिन्न सरकारी उद्यानों की पुष्प प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता, पुष्प आधारित रंगोली प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी। फूलों एवं प्राकृतिक सौन्दर्य पर आधारित फोटो प्रदर्शनी, पेंटिंग व विशेष डाक टिकटों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। पुष्प प्रदर्शनी, प्रतियोगिता के लिए विभिन्न श्रेणियों की कई प्रतियोगिताएं प्रस्तावित हैं, जिनमें कट फ्लावर, पौटेड प्लांट अरेंजमैंट, लूज फ्लावर अरेंजमैंट, हैंगिंग पॉट्स प्रतियोगिताओं के साथ ही ‘ऑन द स्पॉट फोटोग्राफी’ भी आयोजित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed