फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Now voter card will come home as soon as age of 18

Uttarakhand: अच्छी खबर...अब 18 की उम्र होते ही घर आ जाएगा वोटर कार्ड, कैसे यहां पढ़ें

Tue, 14 Feb 2023 10:30 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 14 Feb 2023 10:30 AM IST
सार

उत्तराखंड में भी सरकार ने हरियाणा की तर्ज पर परिवार पहचानपत्र बनाने की कवायद शुरू कर दी है। आईटी विभाग पूरे प्रदेश के हर परिवार का ऑनलाइन डाटा बैंक तैयार कर रहा है।

विज्ञापन
Uttarakhand: Now voter card will come home as soon as age of 18
वोटर आईडी कार्ड(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Istock

विस्तार

उत्तराखंड में अब उम्र 18 वर्ष होते ही वोटर कार्ड आपके घर पहुंच जाएगा। हरियाणा की तर्ज पर तैयार हो रहे परिवार पहचानपत्र की मदद से यह मुमकिन हो पाएगा। आईटी विभाग ने प्रदेश के हर परिवार का ऑनलाइन डाटा बैंक तैयार करने की कसरत तेज कर दी है।

विज्ञापन


Exclusive: उत्तराखंड में 5991 ग्राम पंचायतों को इंटरनेट से जोड़ने की योजना पर ब्रेक, केंद्र सरकार ने लगाई रोक
विज्ञापन


हरियाणा में परिवार रजिस्टर में हर परिवार के हर सदस्य की पूरी जानकारी है। किसी परिवार को किसी सरकारी योजना का लाभ मिल रहा है तो इसकी पूरी जानकारी भी अपडेट है। उत्तराखंड में भी सरकार ने इसी तर्ज पर परिवार पहचानपत्र बनाने की कवायद शुरू कर दी है। आईटी विभाग पूरे प्रदेश के हर परिवार का ऑनलाइन डाटा बैंक तैयार कर रहा है। सचिव आईटी शैलेश बगोली लगातार इसकी समीक्षा कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हर परिवार को दी जाएगी यूनिक आईडी
परिवार पहचानपत्र में जो भी डाटा सहेजा जाएगा, उसमें परिवार की सहमति ली जाएगी। हर परिवार को यूनिक फैमिली आईडी दी जाएगी। ऑटोमैटिक अपडेशन के लिए फैमिली आईडी को जन्म, मृत्यु और विवाह रिकॉर्ड से जोड़ा जाएगा। तीनों में से किसी का भी रजिस्ट्रेशन होने पर जानकारी फैमिली आईडी में अपडेट हो जाएगी। फैमिली आईडी में छात्रवृत्ति, सब्सिडी और पेंशन जैसी योजनाओं की जानकारी भी अपडेट होगी।

योजनाओं के लाभ को आवेदन की जरूरत नहीं
परिवार पहचानपत्र का डाटा सरकारी योजनाओं में पात्रता निर्धारित करने के लिए उपयोग किया जाएगा। इसके माध्यम से योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थियों का स्व-चयन होगा। एक बार डाटाबेस बनने के बाद परिवारों को सरकारी योजनाओं के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी। इसके अलावा डाटा प्रमाणित और सत्यापित होने के बाद कोई और दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed