फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Rainfall Ganga water level fluctuations Yamuna at danger mark alert issued

Uttarakhand: पहाड़ों में बारिश के बाद घट-बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, खतरे के निशान पर यमुना, अलर्ट जारी

Thu, 04 Jul 2024 10:20 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश/हरिद्वार/विकासनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश/हरिद्वार/विकासनगर Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 04 Jul 2024 10:20 PM IST
सार

Uttarakhand Rainfall: लगातार हो रही बारिश के कारण स्थानीय प्रशासन की ओर से गंगा घाट और तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को अलर्ट किया जा रहा है।

विज्ञापन
Uttarakhand Rainfall Ganga water level fluctuations Yamuna at danger mark alert issued
गंगा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही तेज बारिश के कारण मैदानी भागों में गंगा नदी का जलस्तर घट बढ़ रहा है। हालांकि हरिद्वार और ऋषिकेश में  गंगा का जलस्तर अभी सामान्य है। सुरक्षा के दृष्टिगत और लगातार हो रही बारिश के कारण स्थानीय प्रशासन की ओर से गंगा घाट और तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को अलर्ट किया जा रहा है। प्रशासन गंगा घाट और गंगा तट पर लाउड स्पीकर से मुनादी कर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की चेतावनी दे रहा है।

विज्ञापन


ऋषिकेश में नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत त्रिवेणीघाट, मायाकुंड, चंद्रेश्वर नगर, पशुलोक बैराज, चंद्रभागा नगर पालिका मुनिकीरेती ढालवाला क्षेत्र में शीशमझाड़ी, पूर्णानंद, शत्रुघ्न घाट, नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक अंतर्गत किरमोला घाट, नावघाट, साधु समाज घाट, वानप्रस्थ, गीताभवन, परमार्थ निकेतन, वेद निकेतन, लक्ष्मणझूला के अलावा श्यामपुर, रायवाला आदि जगहों पर स्थानीय प्रशासन की ओर से लगातार मुनादी की जा रही है। प्रशासन की ओर से गंगा घाट और तटों पर पर्यटकों को जाने के लिए सतर्क किया जा रहा है। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को गंगा का जलस्तर चेतावनी रेखा 339.50 मीटर से 337.60 मीटर नीचे बह रही थी। जो चेतावनी रेखा से 1.90 मीटर नीचे है। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक बृहस्पतिवार सुबह छह बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक गंगा का जलस्तर 337.97 मीटर रहा। शाम पांच बजे नदी का जलस्तर 337.60 मीटर हो गया, जो फिर शाम को 37 सेमी घट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी-पानी हुई राजधानी: दो घंटे की मूसलाधार बारिश के बाद तालाब बनी सड़कें, डूबते नजर आए वाहन, तस्वीरें

एसडीएम कुमकुम जोशी ने कहा कि गंगा के बढ़ते जल स्तर को देखते हुए मुनादी कराई गई है। लोगों को गंगा किनारे न जाने के निर्देश दिए गए हैं। नगर निगम पुलिस को भी अलर्ट रहने को कहा गया है। 

Trending Videos

खतरे से निशान के बिल्कुल करीब से बही यमुना
डाकपत्थर में यमुना का जलस्तर बृहस्पतिवार सुबह खतरे के निशान के बेहद करीब पहुंच गया। हालांकि, शाम को जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई। शाम को यमुना खतरे के निशान से 55 सेंटीमीटर नीचे बहने लगी।

डाकपत्थर में यमुना के जलस्तर का खतरे का निशान 455.37 मीटर पर है। सुबह आठ बजे यमुना का जलस्तर 455.34 मीटर दर्ज किया गया। शाम को चार बजे जलस्तर कुछ घटने के बाद 454.82 मीटर तक पहुंच गया। वहीं, इच्छाड़ी में टौंस का जलस्तर सुबह आठ बजे 642.35 मीटर था। शाम को चार बजे जलस्तर 643.00 मीटर पहुंच गया। नायाब तहसीलदार ग्यारूदत्त जोशी ने कहा कि यमुना के जलस्तर की लगातार निगरानी की जा रही है। उन्होंने कहा कि तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अलर्ट किया जा रहा है। बचाव और राहत कार्यों के पूरे इंतजाम किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed