{"_id":"66e3b1a41d99bd054905ab46","slug":"uttarakhand-rain-cracks-appear-in-palethi-school-building-srinagar-garhwal-cold-started-read-all-updates-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar Garhwal: लगातार बारिश बनी मुसीबत...पलेठी स्कूल भवन में आई दरारें, तापमान गिरने से ठंड होनी लगी महसूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar Garhwal: लगातार बारिश बनी मुसीबत...पलेठी स्कूल भवन में आई दरारें, तापमान गिरने से ठंड होनी लगी महसूस
Fri, 13 Sep 2024 09:08 AM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 13 Sep 2024 09:08 AM IST
सार
लगातार बारिश ने लोगों को लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। सड़कों के साथ ही स्कूल भवनों और लोगों को घरों को नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन
स्कूल भवन को खतरा। कमरे में आई दरारें
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लगातार बारिश के कारण देवप्रयाग ब्लॉक मुख्यालय हिंडोलाखाल के समीप राइंका बनघड पलेठी के भवन भारी नुकसान पहुंचा है। तीन शौचालय क्षतिग्रस्त। पुश्ता ढहने से विद्यालय भवन को खतरा हो गया। यहां कमरों में दरारें आ गई है।
विज्ञापन
वहीं कर्णप्रयाग में बृहस्पतिवार से हो रही लगातार बारिश के चलते जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश के चलते गौचर कमेड़ा के पास बदरीनाथ हाईवे बार-बार बोल्डर और मलबा आने से बन्द हो रहा है। शुक्रवार सुबह भी पहाड़ी से भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से हाईवे बन्द हो गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Mussoorie Accident: नोएडा के पर्यटकों का वाहन मैगी प्वाइंट के पास खाई में गिरा, छह लोग थे सवार, दो की मौत
विज्ञापन
दूसरी तरफ उत्तरकाशी जिले में रूक-रूककर बारिश का सिलसिला जारी है। बारिश के चलते तापमान में गिरावटआई है। न्यूनतम तापमान 18 और अधिकतम 23 डिग्री सेल्सियस है। तापमान गिरने से सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस होने लगी है।