फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Pushpa film superstar Allu Arjun reached Uttarakhand, will stay in Narendranagar for a week

Uttarakhand: पहाड़ की शांत वादियों में पहुंचे सुपर स्टार अल्लू अर्जुन, पुष्पा के हीरो की झलक पाने को फैंस दिखे बेताब

Fri, 25 Feb 2022 05:33 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, नरेंद्रनगर (टिहरी)
संवाद न्यूज एजेंसी, नरेंद्रनगर (टिहरी) Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 25 Feb 2022 05:33 PM IST
सार

सोशल मीडिया के माध्यम से अल्लू अर्जुन के यहां पहुंचने की खबर मिलने पर मीडिया कर्मियों के साथ ही उनके फैंस भी उनसे मिलने यहां पहुंच गए, लेकिन वह किसी से मिले बगैर सीधे होटल पहुंच गए।

विज्ञापन
Uttarakhand: Pushpa film superstar Allu Arjun reached Uttarakhand, will stay in Narendranagar for a week
अल्लू अर्जुन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुष्पा’ फिल्म के सुपर स्टार अल्लू अर्जुन उत्तराखंड की शांत वादियों में कुछ दिन आराम फरमाने के लिए यहां आनंदा होटल पहुंचे। यहां होटल कर्मियों ने पहाड़ी वेशभूषा में उनका स्वागत कर उन्हें रुद्राक्ष की माला भी भेंट की। एक सप्ताह के निजी दौरे पर नरेंद्रनगर पांच सितारा होटल पहुंचे अल्लू  अजुर्न ने शुक्रवार पूरा दिन होटल में ही बिताया। रिजॉर्ट में टहलते हुए उन्होंने उत्तराखंड के प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्फ उठाया।

विज्ञापन


अल्लू अर्जुन की एक झलक भी नहीं देख पाए फैंस
सोशल मीडिया के माध्यम से अल्लू अर्जुन के यहां पहुंचने की खबर मिलने पर मीडिया कर्मियों के साथ उनके फैंस भी उनसे मिलने यहां पहुंच गए, लेकिन वह किसी से मिले बगैर सीधे होटल पहुंच गए, जिससे लोगों को निराश लौटना पड़ा। शुक्रवार को भी फैंस उनसे मिलने के इरादे से होटल के बाहर गेट पर गए, लेकिन वह अल्लू अर्जुन की एक झलक भी नहीं देख पाए।
विज्ञापन


बताया गया कि शुक्रवार सुबह उन्होंने हल्के बादलों के बीच निकली धूप का आनंद लेते हुए रिजॉर्ट में घूमकर पहाड़ की खूबसूरत वादियों का दीदार किया। नरेंद्रनगर का सन सेट (सूर्यास्त) का अलौकिक दृश्य देखकर वह खासे अभिभूत नजर आए। इस दौरान उन्होंने आस-पास के क्षेत्र और उत्तराखंड के बारे में भी कई जानकारियां हासिल कीं। बताया गया कि पुष्पा फिल्म से चर्चाओं में आए अल्लू ने पहाड़ी व्यंजनों का भी खूब लुत्फ उठाया।पहाड़ की शांत वादियों में एक सप्ताह बिताने के बाद वह तीन मार्च को लौट जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed