{"_id":"572793c54f1c1be9645cd319","slug":"uttarakhand-public-will-not-forgive-pm-modi-says-rawat","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी को माफ नहीं करेगी उत्तराखंड की जनता: हरीश रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी को माफ नहीं करेगी उत्तराखंड की जनता: हरीश रावत
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी
Updated Tue, 03 May 2016 03:09 AM IST
सार
- मसूरी पहुंची कांग्रेस की लोकतंत्र बचाओ यात्रा, कई जगह हुआ स्वागत
- पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा पर बोला हमला, कहा उत्तराखंड में हुई लोकतंत्र की हत्या
विज्ञापन
मसूरी में जनसभा को संबोधित करते हरीश रावत
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस की लोकतंत्र बचाओ यात्रा सोमवार को मसूरी पहुंची। शहीद स्थल झूलाघर में जनसभा में को संबोधित कर पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सिपहसलारों ने उत्तराखंड में दल बदल करवाकर लोकतंत्र की हत्या की है। उत्तराखंड की जनता मोदी और उनके सिपहसलारों को माफ नही करेगी।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी नसीहत दे डाली कि यदि यह दल बदल की शुरूआत है तो आने वाले समय में उत्तराखंड में मुख्यमंत्रियों का ढेर लग जाएगा। हर साल सरकार गिरेगी और नया मुख्यमंत्री बनेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से दल बदल करने वाले को मुंहतोड़ जबाव देने और यह परंपरा खत्म कर लोकतंत्र बचाने की अपील की।
विज्ञापन
यात्रा के मसूरी पहुंचने पर पिक्चर पैलेस चौक पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सतीश चंद्र ढौडियाल की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने पूर्व सीएम का फूल मालाओं से स्वागत किया। यही से मालरोड होते हुए शहीद स्थल में एक जनसभा में तब्दील हो गई। जनसभा में पूर्व सीएम ने कहा कि जब से वे सीएम बने, तब से लगातार पहाड़ के दूरस्थ गांवों को मुख्यधारा में जुड़ने का सपना संजोये थे। सीएम बनकर पहाड़ की आम महिलाओं के दुखदर्द को कम करने की कोशिश में जुटे थे।
विज्ञापन
पूर्व सीएम ने गिनाई उपलब्धियां
उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में दो वर्ष में प्रति व्यक्ति आय बढ़ी। साक्षरता का स्तर केरल के बराबर हो गया। विकास दर में डेढ़ फीसदी का उछाल आया। पर्यटन और तीर्थाटन को बढ़ावा मिला। आपदा के बाद तहस नहस हो चुकी चारधाम यात्रा को ढर्रे पर लाने का काम किया गया।
इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे हर गांव जाकर कांग्रेस के शासनकाल की उपलब्धियां गिनाएं और भाजपा के षडयंत्र का खुलासा करें। इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सतीश चंद्र ढ़ौढियाल, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, उपेंद्र थापली, मेघ सिंह कंडारी, सभासद अनुज गुप्ता, विनोद सेमवाल, कमल कैंतुरा, जसबीर कौर, हरिप्रसाद सकलानी समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।