फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand: Prisoner escaped from gopeshwar jail, jumped into Alaknanda

उत्तराखंडः पुलिस को चकमा देकर भागा कैदी, अलकनंदा में मारी छलांग 

Sat, 20 Mar 2021 12:59 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 20 Mar 2021 12:59 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand: Prisoner escaped from gopeshwar jail, jumped into Alaknanda
अलकनंदा नदी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी ने शुक्रवार को पुलिस जवानों को चकमा देकर अलकनंदा नदी में छलांग मार दी। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने नदी किनारे सर्च अभियान चलाया, लेकिन कैदी का कोई सुराग नहीं मिला। चमोली के पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान ने बताया कि शनिवार को फिर से सर्च अभियान चलाया जा रहा है। 

विज्ञापन


नवीन चंद्र पुत्र हरीश लालनिवासी चमोली पॉक्सो के तहत 27 नवंबर वर्ष 2019 से जिला कारागार पुरसाड़ी में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। एक सितंबर वर्ष 2020 में जेल परिसर में सफाई अभियान के दौरान नवीन मौके का फायदा उठाकर जेल का ताला तोड़कर भाग गया था। जिसके बाद पुलिस के सर्च अभियान में 8 सितंबर वर्ष 2020 को उसे गोपेश्वर के समीप घिंघराण रोड पर देवर-खडोरा गांव से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


जेल का ताला तोड़कर भागने के मामले में शुक्रवार को जिला न्यायालय ने नवीन को दो साल की सजा सुनाई, जिसके बाद शाम को लगभग पौने पांच बजे पुलिस अभिरक्षा में उसे पुरसाड़ी जेल लाया जा रहा था, लेकिन पुलिस जवानों को चकमा देकर वह जेल परिसर से अलकनंदा की ओर भाग गया। पुलिस जवान भी उसके पीछे भागे, लेकिन देखते ही देखते नवीन ने नदी में छलांग मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेलर प्रमोद कुमार का कहना है कि पुलिस कर्मियों ने कुछ देर तक नदी में उसे बहते देखा। पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान का कहना है कि कैदी नवीन के नदी में छलांग मारने की सूचना पर पुलिस फोर्स और एसडीआरएफ का सर्च अभियान दल मौके पर भेजा गया और नदी किनारे सर्च अभियान चलाया गया। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार को भी सर्च अभियान जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed