फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Preparations to open borders for covid winners from outside states, may get permission to come

उत्तराखंड : बाहरी राज्यों के कोविड विजेताओं के लिए सीमाएं खोलने की तैयारी, मिल सकती है आने की अनुमति

Mon, 20 Jul 2020 04:02 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 20 Jul 2020 04:02 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand: Preparations to open borders for covid winners from outside states, may get permission to come

प्रदेश सरकार बाहरी राज्यों के कोविड विजेताओं के लिए मंगलवार 21 जुलाई से सीमाएं खोलने की तैयारी में है। यदि सरकार पर कोरोना संक्रमितों के बढ़ते मामलों का दबाव नहीं पड़ा तो वह इस बारे में निर्णय ले सकती है। लॉकडाउन से मूर्छित पड़े राज्य के पर्यटन कारोबार को संजीवनी देने के लिए राज्य सरकार इस बारे में गंभीरता से विचार कर रही है।

विज्ञापन


Unlock in Uttarakhand : दो दिन के लॉकडाउन के बाद सोमवार से फिर प्रदेश में खुले बाजार
विज्ञापन


उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार, मंगलवार को सरकार राज्य से बाहर के उन पर्यटकों को आने की अनुमति दे सकती है, जो कोरोना संक्रमण से मुकाबला जीतकर स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


माना जा रहा है कि ऐसे कोविड विजेताओं में एंटी बॉडी डेवलप हो चुकी है, जिस कारण उनसे किसी को संक्रमण का कोई खतरा नहीं है। लेकिन जिस तरह से दो-तीन दिन में कोरोना संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है, उसे देखते हुए इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि सरकार इस निर्णय को कुछ दिन के लिए टाल दे। लेकिन यह तय है कि सरकार कोविड विजेताओं के लिए दरवाजे खोलने की तैयारी में है।

बता दें कि पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज से लेकर होटल इंडस्ट्री से जुड़े संगठन और कारोबारी राज्य में ठप पड़े कारोबार को लेकर बेहद चिंतित हैं। हालांकि सरकार ने राज्य के भीतर आवागमन की छूट देकर पर्यटन उद्योग में कुछ जान फूंकने की कोशिश की है, लेकिन इसका पर्यटन कारोबार को बहुत लाभ नहीं हो पाया है।

एक मात्र ध्येय पर्यटन कारोबार की गतिविधियों में तेजी लाना

महाराज सरकार को सुझाव दे चुके हैं कि बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों के लिए क्वारंटीन की अवधि को सात दिन से घटाकर तीन दिन कर दिया जाए। साथ ही वे होटल व रेस्टोरेंट के खुलने के समय को बढ़ाने के पक्ष में भी हैं। इन मसलों को उठाने के पीछे उनका एक मात्र ध्येय पर्यटन कारोबार की गतिविधियों में तेजी लाना है।

उत्तराखंड होटल इंडस्ट्री एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संदीप साहनी कायाकल्प टूरिज्म की वकालत कर रहे हैं। उनका सुझाव है कि कोविड से उबर चुके लोगों के लिए उत्तराखंड के दरवाजे खोल देने चाहिए, ताकि वे यहां आकर स्वास्थ्य लाभ ले सकें।

इतना ही नहीं उन्होंने एसोसिएशन की ओर से कोविड विजेताओं को डिस्काउंट देने का सुझाव भी दिया है। पर्यटन मंत्री, होटल इंडस्ट्री एसोसिएशन, होटल, रेस्टोरेंट और पर्यटन कारोबार से जुड़े उद्यमियों की मांग पर सरकार अब तकरीबन मन बना चुकी है।

अमर उजाला के वेबिनार में उठी थी बात

अमर उजाला के वेबिनार में पर्यटन कारोबार से जुड़े उद्यमियों ने कोविड विजेताओं को राज्य में आने की अनुमति देने की वकालत की थी। होटल इंडस्ट्री एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संदीप साहनी का कहना था कि सरकार को नई चुनौतियों में नए तरह के टूरिज्म की सोच बनानी होगी। उन्होंने कायाकल्प पर्यटन का सुझाव दिया था।

दरवाजे खुले तो मिलेगी राहत

पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों का मानना है कि कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर सुरक्षा के सभी उपाय करते हुए यदि बाहरी राज्यों के पर्यटकों के लिए दरवाजे खुलेंगे तो कारोबारियों को राहत मिलेगी। हालांकि बरसात के समय चारधाम यात्रा में कठिनाइयां हैं, लेकिन मसूरी, नैनीताल और अन्य तीर्थ व पर्यटन स्थलों पर पसरा सन्नाटा टूट सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed