फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Politics News: Bjp told to All leaders to told their matters on parti foram

Uttarahand Bjp: शीर्ष नेतृत्व की सभी दिग्गज नेताओं को दो टूक, सार्वजनिक नहीं पार्टी फोरम पर रखें अपनी बात

Fri, 18 Nov 2022 12:10 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 18 Nov 2022 12:10 AM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और त्रिवेंद्र रावत के बयानों से गरमाई सियासत के बाद बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट नई दिल्ली में केंद्रीय नेताओं से मिले थे।

विज्ञापन
Uttarakhand Politics News: Bjp told to All leaders to told their matters on parti foram
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

भाजपा नेतृत्व ने पार्टी के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों समेत सभी दिग्गज नेताओं से दो टूक कहा है, कि वे अपनी बात केवल पार्टी फोरम पर रखें और सार्वजनिक बयानों से यदि बात का बतंगड़ बनता है तो अपना मंतव्य फौरन साफ करें। 

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और त्रिवेंद्र रावत के बयानों से गरमाई सियासत के बाद बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट नई दिल्ली में केंद्रीय नेताओं से मिले थे। उनकी मुलाकात के बाद पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने पहुंचे। उनकी इस भेंट को भट्ट और केंद्रीय नेताओं की मुलाकात से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन


Uttarakhand: भाजपा में अंतरद्वंद्व! तीरथ-त्रिवेंद्र के बयानों से पार्टी असहज, केंद्रीय नेतृत्व तक पहुंचा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व सीएम त्रिवेंद्र ने अपने फेसबुक पेज पर नड्डा से मुलाकात की तस्वीर जारी की। उन्होंने लिखा, आज दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से शिष्टाचार भेंट हुई। प्रदेश के समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। देवभूमि उत्तराखंड के प्रति आपका विशेष लगाव रहता है। यह प्रदेश के लिए गौरव की बात है।

दोनों पूर्व सीएम का मंतव्य वो नहीं था, जो निकाला जा रहा : भट्ट
केंद्रीय नेताओं से मुलाकात के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और तीरथ सिंह रावत से अलग-अलग मुलाकात की। भट्ट के मुताबिक, दोनों पूर्व मुख्यमंत्रियों के बयानों के गलत अर्थ निकाले गए। उन्होंने अपना मंतव्य स्पष्ट कर दिया है। उनके बयानों के जरिये जो विषय मीडिया में आया, वो सही नहीं था। उन्होंने कहा कि, तीरथ सिंह रावत के बयान के एक हिस्से पर सूचना वायरल की गई, जबकि उनका मंतव्य पिछले 22 सालों के बारे में था। उन्होंने कहा कि सभी वरिष्ठ नेताओं को केंद्रीय नेतृत्व की ओर से अपनी बातों को पार्टी फोरम पर रखने को कहा है। उन्होंने सभी को सलाह दी है कि भ्रम की स्थिति होने पर फौरन अपना मंतव्य स्पष्ट कर दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed