फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Police Wives Welfare Association (UPWA)

Dehradun: पुलिसकर्मियों की पारिवारिक कलह मिटाने के लिए बनेगी समिति, हफ्ते में दो बार होगी काउंसिलिंग

Mon, 30 Oct 2023 11:00 AM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 30 Oct 2023 11:00 AM IST
सार

उत्तराखंड पुलिस वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन (उपवा) अध्यक्ष ने पुलिस परिवारों के कल्याण के लिए कुछ निर्णय लिए। उन्होंने कहा कि पुलिस माडर्न स्कूलों को और अधिक संसाधन युक्त बनाना है। उनके लिए सांध्याकालिक कक्षाएं चलाई जाएंगी।

विज्ञापन
Uttarakhand Police Wives Welfare Association (UPWA)
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

उत्तराखंड पुलिस वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन (उपवा) इस वक्त पुलिसकर्मियों की पारिवारिक कलह को लेकर गंभीर है। इस समस्या को हल करने के लिए तीन सदस्यों की एक समिति बनाई जाएगी। यह समिति पुलिस परिवार की सप्ताह में दो दिन की काउंसिलिंग करेगी।

विज्ञापन


यह जानकारी रविवार को उपवा अध्यक्ष डॉ. अलकनंदा अशोक ने दीपावली मेले के दौरान बुलाई पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने पुलिस परिवारों के कल्याण के लिए कई और निर्णय भी लिए। डॉ. अलकनंदा अशोक ने उपवा के अंतर्गत किए गए कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पुलिस माडर्न स्कूलों को और अधिक संसाधन युक्त बनाना है। उनके लिए सांध्याकालिक कक्षाएं चलाई जाएंगी। इसके साथ ही पुलिस की अन्य बटालियन और पुलिस लाइन में भी पुलिस माडर्न स्कूल की स्थापना कराने पर जोर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Roorkee:  मंगलौर बसपा विधायक अंसारी का दिल्ली में उपचार के दौरान निधन, तीन दिन से थे वेंटिलेटर पर

उन्होंने पुलिसकर्मियों और उनके परिवार वालों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजन कराने की बात भी कही। कहा कि पुलिस परिवार के जो बच्चे नशे की गिरफ्त में हैं और फोन एडिक्शन का शिकार हैं उनकी भी काउंसिलिंग होगी। उन्हें पीपीटी के माध्यम से इस नुकसान से बचाने के बारे में जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed