{"_id":"57694ecf4f1c1b8c1bb480bf","slug":"uttarakhand-police-will-get-334-daroga-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड पुलिस को मिलेंगे 334 नए दारोगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड पुलिस को मिलेंगे 334 नए दारोगा
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 21 Jun 2016 09:13 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
उत्तराखंड पुलिस को जुलाई में 334 नए दारोगा मिल जाएंगे। सीधी भर्ती में चयनित हुए दारोगाओं की मुरादाबाद पीटीसी में चल रही ट्रेनिंग 30 जून को पूरी हो रही है। पुलिस मुख्यालय जुलाई के दूसरे सप्ताह में पासिंग आउट परेड कराने की तैयारी में जुटा है।
विज्ञापन
पुलिस विभाग में दारोगाओं के 1377 नियतन के सापेक्ष पुलिस, एलआईयू और दूसरी विंग में दारोगाओं की संख्या एक हजार के करीब है। कमी को पूरा करने के लिए हुई सीधी भर्ती के लिए 334 उप निरीक्षकों का चयन हुआ था। इन्हें मुरादाबाद पीटीसी में ट्रेनिंग दी जा रही है, जो 30 जून को पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
अपर पुलिस महानिदेशक राम सिंह मीणा ने बताया कि ट्रेनिंग पूरी करने के बाद जुलाई के दूसरे सप्ताह में उनकी पासिंग परेड कराने की योजना है, ताकि जल्द से जल्द उन्हें फील्ड में उतारा जा सके। नए दारोगाओं के आने के बाद विभाग में दरोगाओं की कमी भी पूरी हो जाएगी। इसके अलावा चयनित दारोगाओं को साइबर क्राइम के अलावा सांप्रदायिक विवादों से निपटने की विशेष ट्रेनिंग दी गई है।
विज्ञापन
Published By : Nirmala Suyal