फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Police STF intensified search operation in search of Khalistani Amritpal

Amritpal Singh: अमृतपाल की तलाश में जुटी उत्तराखंड STF, प्रदेशभर में बॉर्डर पर सर्च ऑपरेशन तेज

Fri, 24 Mar 2023 08:05 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 24 Mar 2023 08:05 PM IST
सार

Amritpal Singh News: शुक्रवार को पंजाब पुलिस ने उत्तराखंड पुलिस को अधिकृत रूप से जानकारी दी कि अमृतपाल अपने साथियों के साथ उत्तराखंड आ सकता है। जिसके बाद पुलिस ने चेकिंग तेज कर दी है।

विज्ञापन
Uttarakhand Police STF intensified search operation in search of Khalistani Amritpal
अमृतपाल की तलाश में चेकिंग अभियान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमृतपाल के उत्तराखंड आने की आशंका के बाद उसकी तलाश में एसटीएफ को लगा दिया गया है। हरिद्वार, देहरादून, ऊधमसिंह नगर की सीमाओं पर उत्तराखंड एसटीएफ और पुलिस ने सघन चेकिंग शुरू कर दी है। हर जिले की सोशल मीडिया निगरानी सेल को सुपर अलर्ट मोड पर रखा गया है। ताकि, सोशल मीडिया पर हो रही हलचल पर पैनी नजर रखी जा सके।

विज्ञापन


Amritpal Singh: खालिस्तानी कट्टरपंथी को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट लाइक- शेयर करने वाले 25 चिह्नित, एक पाबंद
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को मीडिया और सोशल मीडिया पर अमृतपाल के उत्तराखंड आने की संभावनाएं जताई जा रही थीं। इसके बाद राज्य की सीमाओं पर चेकिंग शुरू कर दी गई थी। शुक्रवार को पंजाब पुलिस ने उत्तराखंड पुलिस को अधिकृत रूप से जानकारी दी कि अमृतपाल अपने साथियों के साथ उत्तराखंड आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीजी कानून व्यवस्था वी मुरुगेशन ने बताया कि पंजाब पुलिस के अलर्ट के बाद सख्ती बढ़ा दी गई है। उत्तराखंड एसटीएफ की तीन टीमों को कुमाऊं, हरिद्वार और देहरादून में अमृतपाल की तलाश में लगाया गया है। बॉर्डर चेक पोस्ट पर सभी पुलिसकर्मियों को अमृतपाल की फोटो के साथ तैनात किया गया है ताकि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के आते ही उसका मिलान किया जा सके।

ढाई माह पहले निशाने पर आए थे 12 लोग

उत्तराखंड में अमृतपाल को लेकर करीब ढाई महीने से पुलिस जांच में जुटी है। इस दौरान ऊधमसिंह नगर में कुल 12 लोगों को सोशल मीडिया के माध्यम से चिन्हित किया गया था। इनकी निगरानी की जा रही थी। इस बीच सोशल मीडिया पर और अधिक लोगों के इस गतिविधि में शामिल होने की बात कही जा रही है। अब तक करीब 40 लोग ऐसे आए हैं जिन्होंने इस गतिविधि से जुड़ी सामग्री को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से या तो शेयर किया है या फिर देखा है।

लोगों की करा रहे काउंसिलिंग

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, जो लोग अमृतपाल के प्रभाव में आकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से सामग्री शेयर कर रहे हैं, उन्हें पुलिस समझा भी रही है। तमाम बुद्धिजीवियों की एक टीम को इन लोगों की काउंसिलिंग के लिए लगाया गया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में हर दृष्टिकोण से जांच की जा रही है।

कुछ पुराने लोगों पर भी पैनी नजर

खालिस्तान का मामला पहले भी कई बार सिर उठा चुका है। कई बार उत्तराखंड के विभिन्न स्थानों पर लोगों के समर्थन करने की बात भी सामने आई है। ऐसे में पुलिस उन सभी लोगों पर भी नजर रख रही है। हालांकि, ऐसे कितने लोग हैं और कहां-कहां हैं, पुलिस इसका खुलासा नहीं कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed