फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Police started Defense Forces Help Desk for Army and Paramilitary Forces

सेना व पैरामिलिट्री फोर्सेस के लिए उत्तराखंड पुलिस ने शुरू की डिफेंस फोर्सेस हेल्प डेस्क

Sat, 26 Mar 2022 12:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Police started Defense Forces Help Desk for Army and Paramilitary Forces
देश की सीमा की सुरक्षा के लिए अपने घर से दूर तैनात सेना और अर्द्धसैनिक बलों के परिवार की सुरक्षा एवं शिकायतों के निराकरण के लिए उत्तराखंड पुलिस ने डिफेंस फोर्सेस हेल्प डेस्क की शुरूआत की है। प्रदेश के सभी पुलिस कार्योंलयों में हेल्प डेस्क का गठन किया जा रहा है। इसके माध्यम से सेना व अर्द्धसैनिक बलों में तैनात जवानों और उनके परिजनों के शिकायतों का त्वरित निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन

डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि हेल्पडेस्क पर जवानों और उनके परिजनों द्वारा थाना, सीओ कार्यालय, एसपी सिटी कार्यालय, डायल 112 सहित विभिन्न स्तरों पर की गई शिकायातों एवं उन पर की गई कार्रवाई का विवरण रखा जाएगा। जनपद प्रभारी मासिक रूप से इसकी समीक्षा भी करेेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना व अर्द्धसैनिक बलों में उत्तराखण्ड से काफी जवान तैनात हैं। प्रदेश के यह जवान अपने परिवार से दूर सीमाओं व दूरस्थ क्षेत्रों पर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं। इसके देखते हुए सेना व अर्द्धसैनिक बलों में कार्यरत जवानों व उनके परिजनों की मदद के लिए एवं उनकी सम्पत्तियों की सुरक्षा से संबंधित प्रकरणों में सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर वैधानिक कार्यवाही किए जाने के लिए समस्त जनपदों में डिफेंस फोर्सेस हेल्प डेस्क का गठन कया जा रहा है। इसके माध्यम से जवानों एवं उनके परिजनों द्वारा की गई शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया जाएगा, जिसका मुख्यालय स्तर से भी पर्यवेक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed