फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Police promotion: 1249 Head Constable Promoted as Upper Sub-Inspector

Uttarakhand: 1249 हेड कांस्टेबलों को मिला प्रमोशन का तोहफा, बने अपर उपनिरीक्षक

Sat, 19 Nov 2022 12:31 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 19 Nov 2022 12:31 AM IST
सार

डीजीपी अशोक कुमार ने सभी पदोन्नत पुलिस कर्मियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पुलिस जवानों की ग्रेड-पे की समस्या का समाधान करते हुए मुख्यमंत्री ने अपर उपनिरीक्षक का नया पद सृजित करते हुए 1750 पद स्वीकृत किए थे।

विज्ञापन
Uttarakhand Police promotion: 1249 Head Constable Promoted as Upper Sub-Inspector
प्रमोशन - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड पुलिस में सेवा दे रहे 1249 हेड कांस्टेबलों को प्रमोशन का तोहफा दिया गया है। शुक्रवार को इन हेड कांस्टेबलों की सूची जारी की गई है। प्रमोशन पाकर ये हेड कांस्टेबल अब अपर उपनिरीक्षक बन गए हैं। इसके अलावा तीन हजार कांस्टेबलों का भी एक सप्ताह के भीतर प्रमोशन हो जाएगा। जो कि कांस्टेबल से हेड कांस्टेबल बन जाएंगे।

विज्ञापन


डीजीपी अशोक कुमार ने सभी पदोन्नत पुलिस कर्मियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पुलिस जवानों की ग्रेड-पे की समस्या का समाधान करते हुए मुख्यमंत्री ने अपर उपनिरीक्षक का नया पद सृजित करते हुए 1750 पद स्वीकृत किए थे। इसके बाद विभागीय चयन समिति ने प्रमोशन के लिए 1249 हेड कांस्टेबल को पात्र पाया।
विज्ञापन


अपर उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नति मिलने से पुलिस जवानों का मनोबल बढ़ा है। अब मामलों की विवेचना में भी काफी मदद मिलेगी। प्रमोशन पाने वालों में नागरिक पुलिस पुरुष- 328, नागरिक पुलिस महिला- 32, अभिसूचना- 58, सशस्त्र पुलिस- 377, पीएसी- 422, एमटी- 23, आरमोरर- 07, घुड़सवार- 02 शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागीय कार्यवाही के चलते 19 कर्मियों का प्रमोशन रुका हुआ है। उन्होंने बताया कि पदोन्नति के लिए हेड कांस्टेबल पद पर दो वर्ष की सेवा की अर्हता होने के कारण 482 हेड कांस्टेबल अपर उपनिरीक्षक नहीं बन सके। जिस कारण यह पद खाली रह गए हैं। शासन से शिथिलीकरण की अनुमति लेकर इन पदों को भी भरने के प्रयास किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed