{"_id":"5efef2ec8ebc3e42cf7f27b0","slug":"uttarakhand-police-personnel-engaged-in-corona-duty-get-one-day-rest-in-a-week-security-will-be-increased-at-borders","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों का सप्ताह में एक दिन आराम, सीमाओं पर बढ़ाई जाएगी सुरक्षा : आईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों का सप्ताह में एक दिन आराम, सीमाओं पर बढ़ाई जाएगी सुरक्षा : आईजी
Fri, 03 Jul 2020 02:33 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 03 Jul 2020 02:33 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन और नेपाल सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था अधिक चाक चौबंद की जाएगी। साथ ही कोरोना संक्रमण से संबंधित ड्यूटी में दिन-रात लगे पुलिस कर्मियों को अब हफ्ते में एक दिन आराम दिया जाएगा। कार्यभार संभालने के बाद बृहस्पतिवार को पुलिस उप निरीक्षक कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में आईजी अजय रौतेला ने यह बात कही।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि चीन के साथ लगातार बढ़ रहे तनाव के बीच मंडलीय स्तर पर सीमाओं को चौकस किया जाएगा। इस बीच सीमाओं पर सुरक्षाकर्मियों की संख्या में बढ़ाकर जानकारियां एकत्रित की जाएंगी। आईजी ने कहा कि कुमाऊं मंडल में बढ़ते अपराध के मामलों में नियंत्रण के लिए भी पहल की जाएगी। लंबित मामलों के निस्तारण को लेकर पुलिस अधिकारियों से ब्यौरा मांगा जाएगा।
विज्ञापन
साथ ही पहाड़ में लगातार बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाया जाएगा। इसके लिए पुलिस अधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। कहा कि अनलॉक वन के बाद से प्रवासियों के पहुंचने से पर्वतीय क्षेत्रों में क्राइम रेट बढ़ सकता है। इस पर नियंत्रण को लेकर विशेष टीमें गठित की जाएंगी।
विज्ञापन
उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर भी भरोसा जताया। कहा कि समस्याओं के निस्तारण के लिए सभी जिलों के मुखियाओं को निर्देश दिए हैं। इसके अलावा कुमाऊं मंडल के प्रत्येक थाने की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने को कहा गया है।