फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Police Manthan week 2022 Many decisions taken

उत्तराखंड: पुलिस मंथन सप्ताह में लिया फैसला- फिट को मिलेगा इनाम, अनफिट की पोस्टिंग पर खतरा

Sun, 25 Dec 2022 08:03 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 25 Dec 2022 08:03 PM IST
सार

22 दिसंबर से चल रहा पुलिस मंथन सप्ताह रविवार को संपन्न हो गया। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि इस मंथन में पुलिस कल्याण के लिए कई फैसले लिए गए हैं। पुलिस के आधुनिकीकरण और स्मार्ट काम के लिए भी विभिन्न प्रस्ताव तैयार किए गए हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Police Manthan week 2022 Many decisions taken
डीजीपी अशोक कुमार - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

फिट पुलिस कर्मचारियों को इनाम दिया जाएगा जबकि अनफिट की पोस्टिंग पर खतरा हो सकता है। इसके लिए विभाग में एडीजी पीएसी पीवीके प्रसाद की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई है। यह कमेटी समय-समय पर पुलिसकर्मियों की निगरानी करेगी। उन्हें फिट रखने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का भी आयोजन करेगी।

विज्ञापन


Dehradun: एटीएम का ये बटन कर सकता है कंगाल, DSP बोले- हम सब करते हैं ऐसी गलतियां, इस नंबर को रखें याद
विज्ञापन


22 दिसंबर से चल रहा पुलिस मंथन सप्ताह रविवार को संपन्न हो गया। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि इस मंथन में पुलिस कल्याण के लिए कई फैसले लिए गए हैं। पुलिस के आधुनिकीकरण और स्मार्ट काम के लिए भी विभिन्न प्रस्ताव तैयार किए गए हैं। कार्यक्रम में सरकार ने पूरा सहयोग किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस को स्मार्ट बनाने के लिए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुराने पुलिसकर्मियों में कंप्यूटर का डर 
डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि पुराने पुलिसकर्मियों और अधिकारियों में कंप्यूटर का डर बैठा हुआ है। यह बात पुलिसकर्मियों के साथ संवाद के दौरान सामने आई है। मौजूदा समय में पुलिस का लगभग सारा काम स्मार्ट तरीके से मोबाइल एप और कंप्यूटर पर होता है। ऐसे में इन पुलिसकर्मियों को जानकारी न होने के कारण काम पिछड़ जाता है। लिहाजा, नए अधिकारियों से पुराने पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षित करने को कहा गया है। पुलिसकर्मियों के लिए वार्षिक हेल्थ चेकअप कैंप आयोजित करने और स्ट्रेस मैनेजमेंट के अधिक से अधिक जागरूकता सत्र चलाने के निर्देश दिए गए हैं। 

पुलिसकर्मियों को मिलेगी पैरामेडिकल की ट्रेनिंग 
पुलिस की सभी विंग फायर, एसडीआरएफ और यातायात में तैनात पुलिसकर्मी एक्सीडेंट या किसी अन्य हादसे के वक्त लोगों की जान बचा सकते हैं। गोल्डन ऑवर में यदि प्राथमिक उपचार मिल जाए तो जान बचाई जा सकती है। इसके लिए पुलिसकर्मियों को पैरामेडिकल ट्रेनिंग दी जाएगी।

रेलवे स्टेशन सीसीटीवी से कवर होंगे
डीजीपी ने जीआरपी को निर्देशित किया है कि रेलवे के साथ समन्वय स्थापित कर सभी रेलवे स्टेशनों को सीसीटीवी से कवर किया जाए। वर्तमान में साल में पत्थरबाजी की चार से पांच घटनाएं हो जाती हैं। इन घटनाओं को शून्य पर लाना है।

ये भी लिए गए निर्णय 
1. रोडवेज बसों में पुलिसकर्मियों के लिए मुफ्त यात्रा का मासिक पास दिलाने का प्रयास किया जाएगा। 
2. पुलिस लाइन/विधानसभा/राजभवन पर पीएसी के लिए टेंट के स्थान पर प्री-फेब्रिकेटेड हट की व्यवस्था होगी। 
3. डायल 112 पर झूठी सूचना देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 2019 से अब तक 90 लाख कॉल आई हैं। 
4. ट्रैफिक नियंत्रण, चारधाम यात्रा, आपदा प्रबंधन में ड्रोन का प्रयोग किया जाएगा। 
5. छात्रों को पुलिस लाइन देहरादून में एक सप्ताह का आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिए जाने का निर्णय लिया गया।

पुलिस में फैक्स अब बीते जमाने की बात 
पुलिस के कामकाज में शनिवार से फैक्स की व्यवस्था खत्म कर दी गई। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए कई अन्य सेवाएं हैं। इनमें ई-मेल, व्हॉट्सएप समेत कई ऐसे माध्यम हैं, जिनसे सूचनाएं फैक्स से जल्दी पहुंच जाती हैं। ऐसे में फैक्स को खत्म करने का निर्णय लिया गया है। जहां भी फैक्स मशीनें रखी हैं, तत्काल हटा लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed