फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand Police issued challan of UP Deputy SP for flaunting his power while sitting in car

Uttarakhand: लाल-नीली बत्ती लगी गाड़ी में आए यूपी के डिप्टी एसपी पुलिस को दिखाने लगे राैब, फिर हुआ ये एक्शन

Tue, 25 Jun 2024 05:05 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 25 Jun 2024 05:05 PM IST
सार

जीरो बैंड के पास गोपेश्वर थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक प्राइवेट कार तेज रफ्तार से आती दिखी। पुलिस ने कार को रोका। तभी कार से एक व्यक्ति उतरा और खुद को उत्तर प्रदेश का डिप्टी एसपी बताते हुए रौब दिखाने लगा।

विज्ञापन
Uttarakhand Police issued challan of UP Deputy SP for  flaunting his power while sitting in car
यूपी के डिप्टी एसपी का चालान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चमोली पुलिस ने अनाधिकृत रूप से गाड़ी में लाल व नीली बत्ती लगाने और शीशे पर काली फिल्म लगाने पर एक डिप्टी एसपी के ड्राइवर का 1000 रुपये का चालान कर दिया। डिप्टी एसपी ने अपने पद का खूब रौब दिखाया, लेकिन यहां उनकी एक नहीं चली।

विज्ञापन


मामला गोपेश्वर थाना क्षेत्र के अंतर्गत का है। जीरो बैंड के पास गोपेश्वर थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक प्राइवेट कार तेज रफ्तार से आती दिखी। पुलिस ने कार को रोका। कार में लाल और नीली बत्ती लगी हुई थी। नंबर प्लेट भी अस्थायी थी, साथ ही शीशे पर काली फिल्म भी लगी हुई थी।
विज्ञापन


Joshimath: कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने किए बदरीनाथ के दर्शन, माणा में मतदाताओं से साधा संपर्क

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने कार चालक से लाल और नीली बत्ती को लेकर दस्तावेज मांगे तो वह नहीं दिखा पाए। तभी कार से एक व्यक्ति उतरा और खुद को उत्तर प्रदेश का डिप्टी एसपी बताते हुए रौब दिखाने लगा। वह पुलिस के उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे, लेकिन थानाध्यक्ष ने उनके वाहन का चालान कर दिया।

थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया कि प्राइवेट वाहन में बैठे व्यक्ति ने खुद को यूपी का डिप्टी एसपी बताते हुए बदसलूकी की। वाहन में नंबर प्लेट अस्थायी थी, नीली और लाल बत्ती लगाने के दस्तावेज भी नहीं थे, जिसके आधार पर वाहन के ड्राइवर का चालान किया गया, चालक को काली फिल्म और लाल-नीली बत्ती हटाने की हिदायत दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed