{"_id":"63c7ca01646eea2df268e914","slug":"uttarakhand-police-disproportionate-assets-case-there-may-be-vigilance-investigation-of-some-more-inspectors-2023-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: पुलिस विभाग में खलबली, आय से अधिक संपत्ति के मामले में कुछ और दरोगाओं की हो सकती है विजिलेंस जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: पुलिस विभाग में खलबली, आय से अधिक संपत्ति के मामले में कुछ और दरोगाओं की हो सकती है विजिलेंस जांच
Wed, 18 Jan 2023 04:01 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Wed, 18 Jan 2023 04:01 PM IST
सार
ऊधमसिंह नगर जिले में तैनात सब इंसपेक्टर की जांच की मंजूरी से पुलिस महकमे खलबली मची हुई है।पुलिस और गृह विभाग को आय से अधिक संपत्ति जुटाने की ऐसी ही शिकायतें यूएसनगर समेत कुछ और जिलों में तैनात दरोगाओं के खिलाफ प्राप्त हुई हैं। अभी इन शिकायतों की गोपनीय ढंग से प्राथमिक जांच चल रही है।
विज्ञापन
दरोगा भर्ती
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पुलिस विभाग के कुछ और दरोगा आय से अधिक संपत्ति के मामले में सतर्कता(विजिलेंस) जांच घेरे में आ सकते हैं। अभी शासन स्तर से इस मामले में एक सब इंसपेक्टर के खिलाफ विजिलेंस जांच की अनुमति दी गई है। राज्यस्तरीय सतर्कता समिति की बैठक में ऊधम सिंह नगर जिले में तैनात सब इंसपेक्टर कविंद्र शर्मा विजिलेंस जांच के घेरे में आ गए हैं। उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है।
विज्ञापन
पुलिस और गृह विभाग को आय से अधिक संपत्ति जुटाने की ऐसी ही शिकायतें यूएसनगर समेत कुछ और जिलों में तैनात दरोगाओं के खिलाफ प्राप्त हुई हैं। अभी इन शिकायतों की गोपनीय ढंग से प्राथमिक जांच चल रही है। जांच में तथ्य मिले तो उनके मामलों को भी राज्यस्तरीय सतर्कता समिति के समक्ष लाया जा सकता है। ऐसी स्थिति में सतर्कता जांच की अनुमति भी दी जा सकती है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...UKPSC Paper Leak: चार स्तर पर विशेषज्ञ जिस पेपर को करते हैं तैयार, वहीं से लीक किए गए थे सवाल
विज्ञापन
इधर, दरोगा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में विजिलेंस जांच की अनुमति मिलने से पुलिस विभाग में खलबली है। तमाम तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं।