फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Police Crackdown on Pak gangster Shahzad Bhatti's network cells to be formed

उत्तराखंड: पाक गैंगस्टर शहजाद भट्टी नेटवर्क पर कसेगा शिकंजा, गतिविधियों पर निगरानी के लिए बनेंगी सेल

Wed, 16 Sep 2026 05:00 AM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Wed, 16 Sep 2026 05:00 AM IST
सार

इंटेलीजेंस की बैठक में केंद्र सरकार की ओर से राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी नीतिक और रणनीतिक के अंतर्गत विभिन्न रूपों में सामने आ रही आतंकवाद की चुनौतियों के विशेष प्रयास करने पर जोर दिया गया।

विज्ञापन
Uttarakhand Police Crackdown on Pak gangster Shahzad Bhatti's network  cells to be formed
- फोटो : freepik.com(प्रतीकात्मक)

विस्तार

सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं को कट्टर बना रहे पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी की गतिविधियों पर निगरानी तेज कर दी गई है। इसके लिए इंटेलीजेंस राज्य और जिला स्तर पर सोशल मीडिया निगरानी सेल का गठन करेगी। ताकि, प्रदेश में भट्टी के नेटवर्क को पनपने से रोका जा सके। इंटेलीजेंस की बैठक में अब तक इस नेटवर्क के बारे में सामने आए तथ्यों के आधार पर विशेष निगरानी बरते के निर्देश दिए गए।

विज्ञापन


इंटेलीजेंस की बैठक में केंद्र सरकार की ओर से राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी नीतिक और रणनीतिक के अंतर्गत विभिन्न रूपों में सामने आ रही आतंकवाद की चुनौतियों के विशेष प्रयास करने पर जोर दिया गया। आतंकवाद नियंत्रण के मद्देनजर राष्ट्रीय स्तर पर संचालित हो रहे भारत की पहली आतंकवाद निरोधी नीति प्रहार को धरातल पर क्रियान्वित करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


इसी संदर्भ में शहजाद भट्टी के नेटवर्क पर निगरानी को तेज करने के लिए दिशा निर्देश दिए गए। बता दें कि शहजाद भट्टी के नेटवर्क से जुड़े 253 से ज्यादा संदिग्धों को गिरफ्तार और हिरासत में लिया गया है। सबसे अधिक उत्तर प्रदेश और हरियाणा व दिल्ली से लोगों को हिरासत में लिया गया। ये सभी सोशल मीडिया पर भट्टी के संपर्क में आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


देहरादून: फर्जी मालिक खड़ा किया, उपहार में जमीन देकर ठगे 97 लाख; तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

बड़े राज्यों की कार्रवाई का अध्ययन करेगी एटीएस

उत्तराखंड आतंकवादी रोधी स्क्वाड (एटीएस) को पेशेवर स्तर पर अपग्रेड करने का फैसला भी इंटेलीजेंस की इस बैठक में लिया गया। इसमें कहा गया कि एटीएस देश के बड़े राज्यों की कार्यप्रणाली और सफल ऑपरेशन का अध्ययन करेगी। ताकि आतंकवाद के खिलाफ जो कार्यशैली बड़े राज्यों ने अपनाई है उसे उत्तराखंड एटीएस में भी शामिल किया जा सके। इसके लिए हाल ही में हुए ऑपरेशनों का जिक्र भी बैठक में किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed