{"_id":"5c74cad6bdec22737e6b0f40","slug":"uttarakhand-police-constable-ankita-pathak-can-be-seen-in-roadies-real-hero","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कांस्टेबल अंकिता को एमटीवी रोडीज के लिए मुंबई का टिकट मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस कांस्टेबल अंकिता को एमटीवी रोडीज के लिए मुंबई का टिकट मिला
Wed, 27 Feb 2019 09:59 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 27 Feb 2019 09:59 AM IST
विज्ञापन
अंकिता पाठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव तिलपुरी नंबर दो में एक गरीब किसान परिवार में जन्मी उत्तराखंड पुलिस की महिला कांस्टेबल अंकिता पाठक जल्द ही मशहूर रियलिटी शो एमटीवी रोडीज रियल हीरो में नजर आ सकती हैं। अंकिता ने रोडीज के 16वें सीजन के पहले (दिल्ली)ऑडिशन को पार कर लिया है। अब उन्हें अगले राउंड के लिए मुंबई का टिकट मिला है।
विज्ञापन
मूल रूप से बागेश्वर जिले के दसौली गांव की अंकिता के पिता हरीश पाठक का परिवार बरसों पहले तिलपुरी नंबर दो गांव में आकर बस गया था। अंकिता की प्रारंभिक शिक्षा गूलरभोज के एनके इंटर कॉलेज में हुई। 2016 में उनका चयन उत्तराखंड पुलिस में हुआ और वर्तमान में वह हल्द्वानी में तैनात हैं। तीन भाई-बहनों में अंकिता सबसे बड़ी हैं।
विज्ञापन
अंकिता ने बताया की उसका वीडियो देखने के बाद जनवरी-2019 में उसे ऑडिशन के लिए एमटीवी ने दिल्ली बुलाया। उन्होंने पहले ही प्रयास में यह ऑडिशन पास कर लिया जबकि तीन मौके दिए गए थे। अंकिता ने बताया कि वह विभाग के अधिकारियों की आभारी हैं। इधर, अंकिता की सफलता पर गांव में खुशी का माहौल है। उनकी मां हेमा को पूरी उम्मीद है कि वह जल्द ही फाइनल राउंड भी पास कर लेंगी।
विज्ञापन