{"_id":"6577f71837f6a8bf330f670c","slug":"uttarakhand-police-approval-of-personal-finance-and-home-department-for-recruitment-to-327-posts-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Police: 327 पदों पर भर्ती के लिए कार्मिक, वित्त और गृह विभाग की मंजूरी, कैबिनेट में लगेगी मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Police: 327 पदों पर भर्ती के लिए कार्मिक, वित्त और गृह विभाग की मंजूरी, कैबिनेट में लगेगी मुहर
Tue, 12 Dec 2023 11:35 AM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 12 Dec 2023 11:35 AM IST
सार
Uttarakhand police: प्रदेश में वर्तमान में 258 थाने, चौकियां हैं। अब 21 नई चौकियां और छह नए थाने खोले गए हैं। लेकिन जिस हिसाब से प्रदेश में थाने-चौकियां हैं, उसके हिसाब से पुलिस फोर्स की भारी कमी है।
विज्ञापन
भर्ती को लेकर मंजूरी
- फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)
विस्तार
उत्तराखंड में पुलिस के 327 पदों पर भर्ती के लिए पुलिस मुख्यालय की ओर से भेजे गए प्रस्ताव को कार्मिक के साथ ही वित्त और गृह विभाग ने अपनी मंजूरी दे दी है। अगली कैबिनेट बैठक में भर्ती प्रस्ताव पर अंतिम मुहर लग सकती है। भर्ती के बाद प्रदेश में कुछ हद तक पुलिस फोर्स की कमी दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
दरअसल, प्रदेश में वर्तमान में 258 थाने, चौकियां हैं। अब 21 नई चौकियां और छह नए थाने खोले गए हैं। लेकिन जिस हिसाब से प्रदेश में थाने-चौकियां हैं, उसके हिसाब से पुलिस फोर्स की भारी कमी है। नए थाने, चौकी खुलने के बाद पुलिस मुख्यालय की ओर से शासन को 327 पदों में 27 पद हेड कांस्टेबल, 234 पद कांस्टेबल, छह पद कांस्टेबल ड्राइवर, 27 पद फोर्थ का प्रस्ताव शासन को भेजा था।
विज्ञापन
Dehradun: अराजक तत्वों ने मंदिर पर फेंका पत्थर, स्थानीय लोगों में आक्रोश, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
विज्ञापन
लेकिन अभी तक पुलिस मुख्यालय का प्रस्ताव कार्मिक, वित्त और गृह विभाग में अटका पड़ा हुआ था। पुलिस मुख्यालय के सूत्रों की माने तो अब मुख्यालय के प्रस्ताव को कार्मिक विभाग के साथ ही वित्त और गृह विभाग की भी मंजूरी मिल गई है।