फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand police alert Look at the activities of the convict in Tada

उत्तराखंड पुलिस सतर्क, इस वजह से टाडा में सजा काटने वाले की गतिविधियों पर निगाह

Tue, 05 Mar 2019 10:31 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 05 Mar 2019 10:31 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand police alert Look at the activities of the convict in Tada

तराई में खालिस्तान आंदोलन के समर्थकों की दस्तक के बाद से पुलिस और खुफिया तंत्र की सक्रियता बढ़ गई है। अब तक 24 से अधिक समर्थक पुलिस की रडार पर हैं। जांच में सामने आया है कि टाडा के तहत जेल गया एक खालिस्तानी उत्तराखंड में धार्मिक संस्था का पदाधिकारी बन चुका है।

विज्ञापन


अब पुलिस उसकी हर गतिविधि पर नजर रखे हुए हैं। पुलिस ने बीती 22 फरवरी को सोशल मीडिया (फेसबुक) पर खालिस्तानी आंदोलन के नेता रहे जरनैल सिंह भिंडरवाला के समर्थन में वीडियो और पोस्टर पोस्ट करने वाले बाजपुर के दो खालिस्तानी समर्थक युवकों चिह्नित किया था, जो बरेली और गुजरात में नौकरी करते हैं।

विज्ञापन

पुलिस खालिस्तानी समर्थकों के चिन्हीकरण में लगी

पुलिस ने दोनों के फेसबुक एकाउंट हटाने के साथ ही उनके परिजनों को चेताया भी था। इसके बाद से पुलिस खालिस्तानी समर्थकों के चिन्हीकरण में लगी है। पुलिस की माने तो उत्तराखंड में एक धार्मिक संस्था ने अपनी कार्यकारिणी में सफेदपोश खालिस्तानी को भी शामिल किया है, जिसका यूपी के शाहजहांपुर, दिल्ली के अलावा उत्तराखंड में नेटवर्क की भी पड़ताल की जा रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस अब तक 24 से अधिक खालिस्तानी समर्थकों को चिह्नित कर चुकी है, जिनका डेटा संकलित किया जा रहा है।

खालिस्तानी समर्थक चिह्नित हुए हैं। उत्तराखंड में एक खालिस्तानी ऐसा भी सामने आया है जो 90 के दशक में टाडा कानून के तहत सजा काट चुका है। उसके नेटवर्क का भी पता लगाया जा रहा है।
- हिमांशु शाह, सीओ रुद्रपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed