फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand pcs result revise

उत्तराखंड PCS:संशोधन के बाद उप-प्रधानाचार्य बने डीएसपी

Sat, 20 Sep 2014 01:11 PM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sat, 20 Sep 2014 01:11 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand pcs result revise

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पीसीएस-2010 के अंतिम परीक्षा परिणाम को संशोधित किया है। 26 दिन पहले घोषित परीक्षा परिणाम में उपप्रधानाचार्य पद पर चयनित अभ्यर्थी का अब डीएसपी पद पर चयन हो गया है।

विज्ञापन


कई अभ्यर्थी प्रतिस्थापित हुए तो दो का चयन निरस्त कर दिया है। पीसीएस-2010 परीक्षा संशोधनों के नाम रही है। आयोग की ओर से पहले प्रारंभिक और फिर मुख्य परीक्षा के रिजल्ट में कई बार संशोधन किया गया। लेकिन अब हद यहां तक हो गई कि अंतिम चयन परिणाम को भी 26 दिन बाद संशोधित कर दिया है।
विज्ञापन


पीसीएस-2010 का अंतिम चयन परिणाम 23 अगस्त को घोषित किया था। शुक्रवार को जारी संशोधित परीक्षा परिणाम के अनुसार पूर्व में उप प्रधानाचार्य पद पर चयनित बीर सिंह को अब पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) पद पर चयनित किया गया है। इन्हें पांचवीं रैंक दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चयन निरस्त कर दिया

uttarakhand pcs result revise

जबकि पूर्व में पांचवीं रैंक पर सफल घोषित विक्रम दास का चयन निरस्त कर दिया है। पूर्व में उपप्रधानाचार्य पद पर चयनित भावना जोशी का अब उद्यान विकास शाखा में चयन किया है। जबकि उद्यान विकास शाखा में चयनित सोनी महारा को उप प्रधानाचार्य के पद पर चयनित किया है।

उप प्रधानाचार्य पद पर चयनित गोविंद सिंह चौहान का चयन निरस्त कर दिया है। उनके स्थान पर रमेश चंद्र मौर्य को चयनित किया है। इनके अलावा रवि कुमार का चयन उप प्रधानाचार्य के पद पर किया है।

अंतिम चयन परिणाम की सूची शासन को भेजने से पहले अभिलेखों आदि की गहनता से जांच की जाती है। उसी में यह मामले सामने आए हैं। स्कूटनी के बाद रिजल्ट संशोधित किया गया है।
- एसएन पांडेय, सचिव, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed