फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Pauri News Disabled Minor Girl gives birth to child before 10 Months Lawsuit Filed now

Pauri News: दिव्यांग किशोरी ने दिया बच्चे को जन्म, दस माह बाद अब अज्ञात पर दर्ज हुआ मुकदमा

Sun, 18 Feb 2024 07:55 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 18 Feb 2024 07:55 PM IST
सार

पैठाणी में एक गांव के एक ग्रामीण ने पुलिस को एक तहरीर सौंपी है। तहरीर में ग्रामीण ने बताया है कि उनकी 15 वर्षीय एक दिव्यांग बेटी है। जिसने बीते अप्रैल 2023 को एक बच्चे को जन्म दिया था।

विज्ञापन
Uttarakhand Pauri News Disabled Minor Girl gives birth to child before 10 Months Lawsuit Filed now
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड में पौड़ी थाना क्षेत्र पैठाणी के एक गांव में दस माह पूर्व एक दिव्यांग किशोरी के एक बच्चे को जन्म दिए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


थानाध्यक्ष पैठाणी वीरेंद्र रमोला ने बताया कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल जांच टीम गठित कर विवेचना अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। कहा आरोपी की पहचान कर जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र पैठाणी में एक गांव के एक ग्रामीण ने पुलिस को एक तहरीर सौंपी है। तहरीर में ग्रामीण ने बताया है कि उनकी 15 वर्षीय एक दिव्यांग बेटी है। जिसने बीते अप्रैल 2023 को एक बच्चे को जन्म दिया था। कहा दिव्यांग के गर्भवती होने की घटना से परिवार सहम गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नशे की अंधेरी राह:  लाल-पीली गोली के नाम पर मेडिकल स्टोर पर मिल रहीं नशे की दवाएं, ठंडे बस्ते में पड़ी ये योजना

दिव्यांग होने के चलते बेटी घटना को लेकर कुछ भी स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रही थी। पीड़ित ने उचित कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष पैठाणी वीरेंद्र रमोला ने बताया कि दिव्यांग किशोरी से दुष्कर्म मामले की जांच एसआई दीपिका बिष्ट को सौंपी है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed