{"_id":"57b769744f1c1b73156eb461","slug":"uttarakhand-panchayat-got-prize","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश में फहरा उत्तराखंड का परचम, ये पंचायतें बनीं नंबर-1","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश में फहरा उत्तराखंड का परचम, ये पंचायतें बनीं नंबर-1
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 20 Aug 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
panchayat
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिहरी जिला पंचायत के अलावा बेतालघाट और बागेश्वर क्षेत्र पंचायत ने पूरे देश में परचम लहरा दिया है। केंद्रीय पंचायतीराज मंत्रालय ने टिहरी जिला पंचायत के साथ ही बेतालघाट और बागेश्वर क्षेत्र पंचायत को ‘पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार’ के लिए चयनित करने के साथ ही पुरस्कार की धनराशि भी जारी कर दी है।
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने सभी पुरस्कार के रूप में एक करोड़ 26 लाख रुपये की धनराशि भी राज्य सरकार को जारी कर दी है। जिसमें चार ग्राम पंचायत भी शामिल हैं।
निदेशक पंचायतीराज सुशील कुमार के मुताबिक केंद्रीय पंचायतीराज मंत्रालय की ओर से चयनित टिहरी जिला पंचायत को पुरस्कार के रूप में 50 लाख रुपये और दो क्षेत्र पंचायतों बेतालघाट व बागेश्वर के लिए 25-25 लाख रुपये पुरस्कार के रूप में जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
मंत्रालय ने राज्य की सर्वश्रेष्ठ चार ग्राम पंचायतों कंधला, हालदू चौरचिना, कुकरेड़ा और निमस को भी पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। पुरस्कार के लिए चयनित होने पर दो ग्राम पंचायतों कंधला और हालदू चौरचिना को आठ-आठ लाख रुपये, जबकि बाकी दो ग्राम पंचायतों कुकरेड़ा और निमस को पांच-पांच लाख रुपये दिए गए हैं। पुरस्कार राशि से पंचायतों में तमाम विकास कार्य कराएं जाएंगे, ताकि लोगों को और अधिक बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराई जा सके।
विज्ञापन