फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand Panchayat Election Result 21 year old Priyanka Negi become Pradhan of CM Dhami's model village

Panchayat Chunav: सीएम धामी के गोद लिए गांव को संवारेगी 21 साल की प्रियंका, बनी सबसे कम उम्र की प्रधान

Thu, 31 Jul 2025 04:07 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग (चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 31 Jul 2025 04:07 PM IST
सार

Uttarakhand Panchayat Election 2025 Result: नवर्निवाचित ग्राम प्रधान प्रियंका नेगी ने कहा की मुख्यमंत्री द्वारा किए जा रहे तमाम विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का काम करेंगी।

विज्ञापन
Uttarakhand Panchayat Election Result 21 year old Priyanka Negi become Pradhan of CM Dhami's model village
21 साल की ग्राम प्रधान प्रियंका नेगी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कर्णप्रयाग गैरसैंण विकासखंड में मुख्यमंत्री के आदर्श गांव सारकोट गांव की कमान अब सबसे कम उम्र की युवती प्रियंका नेगी संभालेगी। 21 वर्ष 3 माह की प्रियंका नेगी प्रधान पद के लिए र्निवाचित हुई हैं। उन्होंने अपनी प्रतिद्वंदी प्रियंका देवी को हराकर विजय हासिल की। प्रियंका को 421 और प्रियंका देवी को 235 मत प्राप्त हुए। इससे पूर्व 2014-19 तक उनके पिता भी प्रधान पद पर र्निवाचित हो चुके है। प्रियंका नेगी ने गैरसैंण महाविद्यालय से राजनीति शास्त्र विषय में स्नातक किया है।

विज्ञापन


चमोली जनपद के सबसे बड़े गांवों में से एक मुख्यमंत्री आदर्श गांव सारकोट में वर्तमान में 300 से अधिक परिवार निवास करते है। गांव में पलायन न होने के चलते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भराड़ीसैंणउ में विधानसभा सत्र के दौरान सारकोट गांव को आदर्श गांव घोषित किया था। तब से सीएम धामी सारकोट गांव को लेकर गंभीर हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर गांव में कई विकास कार्य किए जा रहे हैं। गांव में प्रत्येक घरों में एक जैसा रंग, मशरूम उत्पादन, स्वास्थ्य शिविर, पशुपालन, कृषि संबधित कई विकास कार्य किए जा रहे है। साथ ही अधिकारियों द्वारा समय-समय पर गांव में जागरूता शिविरों का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand Panchayat Chunav: चमोली में रोचक मुकाबला...23 साल के युवा नितिन बने प्रधान, टॉस से हुआ फैसला

गांव की नवर्निवाचित ग्राम प्रधान प्रियंका नेगी ने कहा की मुख्यमंत्री द्वारा किए जा रहे तमाम विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का काम करेंगी। उनकी प्राथमिकता रहेगी कि वे अपने गांव की महिलाओं को जागरूक करेंगी जिससे वे हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकें। प्रियंका नेगी के पिता पूर्व प्रधान राजे सिंह नेगी ने बताया कि गांव के विकास के लिए वे अपने बेटी का हरसंभव संभव साथ देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed