फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Panchayat Election Age certificate submitted during enrollment check

पंचायत चुनाव 2019: नामांकन जांच के दौरान पेश करना होगा आयु प्रमाणपत्र

Wed, 25 Sep 2019 06:12 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 25 Sep 2019 06:12 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Panchayat Election Age certificate  submitted during enrollment check
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

नामांकन प्रक्रिया की समयावधि बीत जाने के बाद अब सबकी निगाह बुधवार से शुरू हो रहे जांच के काम पर है। तीन दिन तक अब नामांकन पत्रों की जांच का काम होगा। इन स्थितियों के बीच, जांच के दौरान 21 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके दावेदारों को आयु का प्रमाण पेश करना होगा।

विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयोग ने इस संबंध में सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों के लिए निर्देश जारी किए हैं। चमोली के जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से आयु संबंधी जानकारी के संबंध में आयोग से दिशा निर्देश मांगा गया था। इसे आधार बनाकर अब सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश भेजे गए हैं।
विज्ञापन


चमोली के जिला निर्वाचन अधिकारी ने अपने पत्र में कहा था कि 21 वर्ष की आयु पूरी कर चुके कई दावेदारों ने माह, तारीख आदि का नामांकन पत्र में स्पष्ट उल्लेख नहीं किया है। इस पर आयोग के सचिव रोशनलाल की ओर से निर्देश भेजे गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कहा गया है कि जांच के दौरान दावेदारों को आयु संबंधी प्रमाण उपलब्ध कराने होंगे। इस क्रम में कहा गया है कि जन्मतिथि की पुष्टि के लिए दावेदार को निर्वाचन अधिकारियों के सामने हाईस्कूल का प्रमाणपत्र/अंकतालिका, मिडिल/आठवीं परीक्षा उत्तीर्ण की अंकतालिका/ स्थानांतरण प्रमाणपत्र-टीसी उपलब्ध करानी होगी।

इसके अलावा ऐसा अभिलेख जिसे किसी सरकारी विभाग के स्तर से जारी किया गया हो और जिसमें जन्मतिथि अंकित हो, आधार कार्ड और आयकर पहचान पत्र-पेन कार्ड में से किसी एक को भी विकल्प के तौर पर पेश किया जा सकता है। ये सभी आयु के प्रमाण के तौर पर मान्य होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed